Move to Jagran APP

पंजाब कला साहित्य अकादमी ने किया 14 राज्यों से आए साहित्यकारों का सम्मान

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब कला साहित्य अकादमी देशभर के साहित्यकारों को एक मंच पर ला रही है।

By Edited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 07:41 PM (IST)
पंजाब कला साहित्य अकादमी ने किया 14 राज्यों से आए साहित्यकारों का सम्मान
पंजाब कला साहित्य अकादमी ने किया 14 राज्यों से आए साहित्यकारों का सम्मान
जागरण संवाददाता, जालंधर : उत्तर भारत की प्रमुख साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था पंजाब कला साहित्य अकादमी पूरे देश के साहित्यकारों को एक मंच पर ला रही है। पंकस अकादमी के कार्यक्रम में पूरे देश से आए साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। अकादमी का यह प्रयास सराहनीय है। यह कहना था पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का, जो अकादमी अवार्ड समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष पंजाब के साहित्यकारों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद आईजी पंजाब प्रवीण कुमार ¨सन्हा, व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत ¨सह भुल्लर ने कहा कि अकादमी अवार्ड समारोह में जो लोग आते हैं, वह सब अपने अपने राज्यों के प्रसिद्ध साहित्यकार कवि और लेखक हैं। ऐसे लोगों के बीच में रहना बेहद गर्व की बात है। विधायक राजेंद्र बेरी व मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि जालंधर की धरती हमेशा साहित्य एवं कला से समृद्ध रही है। पंजाब में बड़े बड़े साहित्यकार कवि एवं लेखक हुए हैं। पंकस आदमी ऐसे लेखकों, साहित्यकारों, व कवियों को सम्मानित कर नई नई प्रतिभाओं को आगे लाने का मौका भी दे रही है। हिमाचल के पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि पंकस अकादमी की ख्याति पूरे देश में फैली हुई है। आने वाले समय में अकादमी और ऊंचाइयों पर जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेमलता ठाकुर, रोहणी मेहरा, विनोद कालड़ा, रानू सलारिया व पूजा ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। सख्शियतों को इन अवॉर्डो से नवाजा एसएसपी नवजोत ¨सह माहल को शौर्य सम्मान से सम्मानित किया। गया। इसके अलावा चंडीगढ़ स्थित अकाल ओल्ड एज होम को मानवता की सेवा में एक विनम्र यत्न के ²ष्टिगत शुभ कर्मण सम्मान दिया गया। लुधियाना से साहित्यकार डॉक्टर फकीरचंद शुक्ला को आजीवन उपलब्धि सम्मान, हिमाचल की प्रोफेसर सुरेश परमार को आधी दुनिया पंकस अकादमी अवार्ड, राजस्थान से डॉक्टर सुधीर उपाध्याय, एमबीएम इंजीनियर आशा शर्मा बीकानेर, साहित्यकार अरुण नैथानी, डॉक्टर विनोद कुमार, वीणा विज, मनजीत कौर मीत, डॉक्टर कुल¨वदर कौर, अशोक भंडारी, शिमला से आए यादवेंद्र चौहान को अकादमी अवार्ड प्रदान किया गया। ठाकुर सत्य प्रकाश, डॉ अजय शर्मा, डेजी एस शर्मा, नवजोत ¨सह को विद्या वाचस्पति उपाधि एवं सारस्वत सम्मान दिया गया। लघु कथा के क्षेत्र में अशोक भाटिया को लघु कथा श्रेष्ठी सम्मान एवं डॉक्टर कुंवर वीर ¨सह मार्तंड व कांता राय को साहित्य शिरोमणि सम्मान दिया गया।शिरोमणि पत्रकारिता अवॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी सुनील रुद्रा, अंबाला से वरिष्ठ पत्रकार उज्जवल शर्मा को दिया गया। सहकार प्रबंधन अवॉर्ड रमेश ठाकुर को दिया गया। यश भारती सम्मान विश्वविद्यालय औद्योगिक संपर्क विभाग की कनुप्रिया को दिया गया। साज सज्जा सम्मान निक्स नीलू स्टूडियो की निक्स व नीलू को दिया गया। गौरव मेहरा को युवा प्रतिभा सम्मान, मनोज प्रीत, विष्णु सागर, गगन बंसल, रजनीश राणा, डोरा ¨सह महंत, सोनू त्रेहण को विशिष्ट पंकस अकादमी सम्मान दिया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.