Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा कर रहे पीएम : किशनलाल शर्मा

किशनपुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर एक विशाल कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा कर रहे पीएम : किशनलाल शर्मा
पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा कर रहे पीएम : किशनलाल शर्मा

जालंधर : किशनपुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर एक विशाल कार्यक्रम करवाया गया। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष शर्मा ने देश भक्ति का गीत से किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब प्रधान कृष्ण लाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक और महान नेता थे और भारतीय जनसंघ पार्टी के संस्थापक थे। उन्होंने कहा कि कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था सबका साथ सबका विकास सपना मोदी जी पूरा कर रहे हैं।

इस मौके पर संजय पराशर, मनीष शर्मा, विकास पराशर, कुलदीप राकरा, आशु मल्होत्रा, संजय झा, अजमेर ¨सह बादल, गजेंद्र शर्मा, जरनैल ¨सह, मलकीत ¨सह, रामपाल बंसल, गौरव गौतम, विपिन शर्मा, अमनदीप शर्मा, पप्पू ठाकुर, राजीव तिवारी, सुख¨वदर ¨सह, सुखदेव ¨सह, शिव कुमार दुग्गल, राज¨वदर ¨सह गुगा, विनय भाटिया, अमरीक ¨सह विरदी, परमजीत ¨सह, ते¨जदर तेजा और विकी शर्मा मौजूद थे।

पीएम मोदी के फैसले को सराहा

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल 10 फरवरी 1968 पार्टी से जुड़े कार्य के लिए लखनऊ से पटना जाने वाली ट्रेन सियालदह एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इनका शव अगले दिन 11 फरवरी मुगलसराय स्टेशन पर मिला। उनके हत्यारों का आज तक पता नहीं चल सका। अब नरेंद्र मोदी की सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का स्टेशन का का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के नाम पर रखा है वह सराहनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.