यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमृतसर में बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, दो एके-47 सहित कई हथियार बरामद
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर पाक की ओर से घुसपैठ हुई। पाकिस्तान की ओर से एक घुसपैठिया भारतीय सीमा ...और पढ़ें

अमृतसर, जेएनएन। घुसपैठियों के लगातार मारे जाने के बावजूद पाकिस्तान की ओर भारत में घुसपैठ नहीं रुक रही है। बुधवार को यहां भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ हुई। सीमा पर लगी कंटीली तार के पास हथियार और हेरोइन की खेप पार लगा रहे पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ के जवानों ने बुधवार सुबह मार गिराया। घुसपैठिये के पास से 22 किलो हेरोइन, दो एके-47, चार मैगजीन 45 जिंदा राउंड, एक लंबी प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
अमृतसर की लोपको थाना की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोर गए घुसपैठिये के पास से उसकी पहचान को लेकर कोई कागजात बरामद नहीं हो सका है। यह ऑपरेशन बीएसएफ और अमृतसर देहाती पुलिस के सहयोग से भारत-पाक सीमा पर लगी कंटीली तार के पास किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बुधवार की सुबह 4:00 बजे पाकिस्तानी तस्कर हथियार और हेरोइन की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करवाने वाले हैं। सूचना पर साझा ऑपरेशन करते हुए बीएसएफ और पुलिस ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया। उसके पास से एक बड़े बैग में से 22 किलो हेरोइन बरामद की गईl
उसी बैग से बीएसएफ ने दो एके-47 राइफल भी बरामद की हैl बता दें रविवार की सुबह भी बीएसएफ ने पुल मोरा के पास लगी कंटीली तार से हथियारों की खेप बरामद की थीl जांच में सामने आया था कि उक्त खेत पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एजेंट बलाल ने भेजी थीl आशंका जताई जा रही है कि इस खेप को भी बलाल ठिकाने लगाने वाला था।
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से नशा और हथियारों की खेप भेजने के लिए लगातार घुसपैठ की कोशिश होती रहती है। पिछले दिनों कई घुसपैठिये सीमा पार करने के प्रयास में मारे गए हैं, लेकिन यह सिलसिला रुक नहीं रहा है।
