चार और गांवों में 4 एकड़ धान की फसल पर चलाया ट्रेक्टर
जालंधर : कृषि विभाग की ओर से 20 जून से पहले धान की फसल लगाने वाले किसानों पर शिकंजा जारी है। सोमवार को विभाग ने भोगपुर के चार गांवों में करीब 4 एकड़ जमीन में लगाई धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : कृषि विभाग की ओर से 20 जून से पहले धान की फसल लगाने वाले किसानों पर शिकंजा जारी है। सोमवार को विभाग ने भोगपुर के चार गांवों में करीब 4 एकड़ जमीन में लगाई धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया।
डीसी व¨रदर शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से गांव इस्माइलपुर, गांव मुहेम, गांव भटनूरा व गांव लुभाना में किसानों ने आदेशों की उल्लंघना करते हुए धान की फसल लगाई थी। उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारी गुरभगत ¨सह की ओर से धान की फसल लगाने पर सख्त कार्रवाई की गई। गांव इस्माइल पुर के किसान जसपाल ¨सह की एक एकड़, डॉ. मुहेम के किसान कुलदीप ¨सह की 6 कनाल, गांव भटनूरा लुभाना के सरवण ¨सह की 10 कनाल, गांव लुभाना के हरविन्दर ¨सह की 5 कनाल तथा गांव भटनूरा लुभाना के किसान र¨वदर ¨सह की 4 कनाल में लगाए धान पर ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया गया। डीसी ने कहा कि आदेशों को दरकिनार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. बल¨वदर ¨सह छीना ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी नीतियों को दरकिनार करने वालों पर नजर रखे हुए है। किसानों को 20 जून से पहले धान लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
बता दें कि रविवार को भी प्रशासन ने भोगपुर के दो गांवों भंिट्टयां व चक्क शकूर में 4 एकड़ धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया था।