Move to Jagran APP

एपीजे स्कूल में ओंलिपयन मनप्रीत व वरुण का सम्मान

एपीजे स्कूल माडल टाउन में टोक्यो ओलंपिक- 2021 में विजेता रही हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और डिफेंडर वरुण कुमार के लिए सम्मान समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 05:50 PM (IST)
एपीजे स्कूल में ओंलिपयन मनप्रीत व वरुण का सम्मान
एपीजे स्कूल में ओंलिपयन मनप्रीत व वरुण का सम्मान

जागरण संवाददाता, जालंधर : एपीजे स्कूल माडल टाउन में टोक्यो ओलंपिक- 2021 में विजेता रही हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और डिफेंडर वरुण कुमार के लिए सम्मान समारोह करवाया गया। स्कूल में आए इन विशिष्ट खिलाड़ियों का बच्चों ने जोरदार तालियों के साथ भव्य स्वागत किया। बच्चों ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया तथा पंजाब की शान भंगड़ा से पंजाबी खिलाड़ियों का मन मोह लिया। हाकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने बच्चों से कहा कि कोई भी क्षेत्र चाहे वह शिक्षा हो, चाहे खेल हो, सभी में मेहनत बहुत आवश्यक है। मेहनत से मिलने वाली उपलब्धियां भी उनकी कठिन मेहनत का ही परिणाम है। हाकी खिलाड़ी वरुण ने कहा कि हमें अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी है। उस लक्ष्य को पाने के लिए यदि हम कठिन परिश्रम करते हैं तो हम उस लक्ष्य तक जरूर पहुंचते हैं। बस ओवर कांफिडेंस नहीं होना चाहिए। हाकी में भी यही रहता है कि किसी भी टीम को अंडर एस्टीमेट नहीं करते, सिर्फ अपना बेस्ट देने के लिए मेहनत करते हैं। प्रिसिपल सीनिया साजिद ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और सेठ सत्यपाल द्वारा लिखित पुस्तक रिफ्लेक्शन आफ टाइम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद का भी हमारे जीवन में उतना ही महत्व है, जितना शिक्षा का। शिक्षा हमारा मानसिक विकास करती है। खेलकूद से हमारा शारीरिक विकास होता है। खेल से हम स्वस्थ रहते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.