कबड्डी : एनआरआइ क्लब नकोदर ने न्यूजीलैंड क्लब को हराया
मेजर लीग कबड्डी फेडरेशन के पहले कबड्डी कप का समापन हो गया।
संवाद सूत्र, शाहकोट : गांव बग्गा में गिल परिवार व गांववासियों के सहयोग से स्वर्गीय बिक्कर सिंह की याद में करवाए गए मेजर लीग कबड्डी फेडरेशन के पहले कबड्डी कप का समापन हो गया। कबड्डी कप जसवंत सिंह गिल, लखविदर सिंह यूके, सुखदेव सिंह इटली, मंगत सिंह मंगी पूर्व कप्तान भारतीय कबड्डी टीम, सुखराज सिंह सरपंच, हरदीप सिंह पन्नू पूर्व सरपंच, सुरिदर सिंह नंबरदार, गुरदेव सिंह पन्नू, थिद ब्रदर्स फाजलवाल आदि के नेतृत्व में करवाया गया। मुकाबलों में फेडरेशन की आठ टीमों ने भाग लिया था।
एनआरआइ कबड्डी क्लब नकोदर की टीम ने न्यूजीलैंड क्लब की टीम को हराकर ढाई लाख रुपये का पहला पुरस्कार जीता। दूसरे स्थान पर रही न्यूजीलैंड की टीम को दो लाख रुपये मिले। वहीं, कबड्डी खिलाड़ी जग्गा चिट्टी को थिंद ब्रदर्स फाजलवाल की ओर से सम्मान स्वरूप स्कॉर्पियो की चाबी मुख्य मेहमान विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने भेंट की। वहीं, प्रबंधकों ने कबड्डी खिलाड़ियों के लिए 11 मोटरसाइकिल भी पुरस्कार के रूप में दिए, जबकि दो मोटरसाइकिल लकी ड्रा द्वारा मैच देखने आए दर्शकों के बीच से निकाले गए। इस मौके पर शाहकोट के डीएसपी प्यारा सिंह, नगर पंचायत शाहकोट के अध्यक्ष सतीश रिहान, मार्केट कमेटी शाहकोट के चेयरमैन सुरिदरजीत सिंह चट्ठा सरपंच ढंडोवाल, गुलजार सिंह थिद, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कंबोज, पहलवान लैहबर सिंह, दर्शन सिंह, तेजिदर सिंह रामपुर, माता दर्शन कौर गिल, जसवंत सिंह गिल, सुखदेव सिंह गिल, लखविदर सिंह गिल, सुखदीप सिंह सोनू कंग, जगतार सिंह तारी, हरदीप सिंह पन्नू, बलवीर सिंह खलिया, गुरिदर सिंह बहुगुण, संदीप सिंह खैहरा, गुरमुख सिंह, हरभजन सिंह खालसा, अमनदीप सिंह पन्नू, सहजवीर सिंह, रोशन सिंह मट्टू, सतनाम सिंह सोनी नाहल, गुरमुख सिंह कोटला, बलराज सिंह, सोहन सिंह खैहरा, नवतेज सिंह मट्टू, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह मट्टू, भाई मेजर सिंह, सतनाम सिंह थिद, अमरीक सिंह मट्टू, चंचल सिंह नाहल, मुख्त्यार सिंह पन्नू, रवि पन्नू, मनजिदर सिंह पन्नू, मेजर सिंह नाहल के अलावा भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।