अब शिक्षकों के क्लेम Online होंगे पास, निजी अकाउंट्स से करना होगा अप्लाई Jalandhar News
शिक्षा विभाग के ई पंजाब स्कूल पोर्टल पर बिलों को ऑनलाइन अपने निजी अकाउंट्स के जरिये अप्लाई करना होगा। अगर परेशानी आती है तो एमआइएस कोऑर्डिनेटर की मदद ले सकते हैं।
जालंधर, जेएनएन। अब शिक्षकों के क्लेम पास करने में देरी नहीं होगी। क्योंकि अब शिक्षा विभाग की तरफ से सिस्टम को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिससे उनके क्लेम को जल्द से जल्द पास किया जा सके। इससे राज्य भर के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने सभी को हिदायतें जारी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों और कर्मचारियों के क्लेम की समय सीमा खत्म हो चुकी है वे भी ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए क्लेम कर सकते हैं। क्लेम की स्वीकृति के लिए अर्जी पहले स्कूल मुखी, शिक्षा अधिकारी और उसके बाद मुख्य दफ्तर फाइलें भेजी जानी होती है। जिससे सारी प्रक्रिया में ही लंबा समय निकल जाता था। ऐसे में अध्यापकों की समस्याओं को मुख्य रखते हुए ही शिक्षा विभाग की तरफ से यह फैसला लिया गया है।
सभी को शिक्षा विभाग के ई पंजाब स्कूल पोर्टल पर बिलों को ऑनलाइन अपने निजी अकाउंट्स के जरिये अप्लाई करना होगा। अगर उन्हें कोई परेशानी आती है तो वे एमआइएस कोऑर्डिनेटर की मदद ले सकते हैं। शिक्षा सचिव ने स्कूल मुखियों, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इस ऑनलाइन सिस्टम को अपनाने के लिए कह दिया है। साथ ही यह भी कहा कि वे जल्द से जल्द इस सिस्टम को समझ लें, ताकि किसी प्रकार से भी अध्यापक व कर्मचारी का क्लेम पेंडिंग न रहे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें