जालंधरवासियों से चार दिन के लिए फिर दिल्ली हुई दूर, बसें चलेंगी पानीपत तक; शुक्रवार को उड़ेगी फ्लाइट
जालंधर के आदमपुर से अब अगले चार दिन तक स्पाइस जेट की फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। किसान आंदोलन के चलते पहले ही बस सेवा मात्र पानीपत तक ही सीमित है। रेलवे की तरफ से जिन ट्रेनों का संचालन दिल्ली तथा देश के अन्य शहरों के लिए किया जा रहा है।
जालंधर, जेएनएन। एक बार फिर से अगले चार दिन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कम से कम दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए तो दूर हो गई है। शेड्यूल के मुताबिक अब अगले चार दिन तक स्पाइस जेट की फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। किसान आंदोलन के चलते पहले ही बस सेवा मात्र पानीपत तक ही सीमित है। रेलवे की तरफ से जिन ट्रेनों का संचालन दिल्ली तथा देश के अन्य शहरों के लिए किया जा रहा है, उनमें भारी भीड़ के चलते यात्रियों को करंट में बुकिंग नहीं मिल पा रही है।
शेड्यूल के मुताबिक आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) ही संचालित होती है। इसी तरह से सप्ताह की शुरुआत के दिन मुंबई के लिए भी कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं होगी। मुंबई की फ्लाइट का संचालन मंगलवार एवं वीरवार तथा शनिवार एवं आगामी रविवार को होगा।
वहीं रविवार को अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से आदमपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट उड़ान भर गई। फ्लाइट का आदमपुर से मुंबई के लिए रवाना होने का समय 10:20 निर्धारित है लेकिन फ्लाइट ने 11:12 पर टेकऑफ किया। इससे पहले मुंबई से भी आदमपुर के लिए फ्लाइट का संचालन लगभग डेढ़ घंटे की देरी से संभव हो सका। मुंबई से आदमपुर के लिए फ्लाइट के उड़ान भरने का समय सुबह 6:40 निर्धारित है लेकिन फ्लाइट ने 8:06 पर आदमपुर के लिए उड़ान भरी।
यह भी पढ़ें - Jalandhar Weather forecastः जालंधर में शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, आज फिर होगी बारिश
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें