Move to Jagran APP

Train Travel Alert: कोहरा सीजन में 68 ट्रेनें आंशिक या पूर्ण रूप से रद, इनमें से 24 पंजाब रूट की, देखें सूची

Trains Cancellation News उत्तरी रेलवे ने आगामी कोहरा सीजन में 100 से ज्यादा ट्रेनों के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। 60 ट्रेनें रद की गईं। इसके अलावा 40 ट्रेनों के चलने के दिनों में कटौती की गई। 8 ट्रेनें आंशिक रूप से रद की गई हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 22 Nov 2022 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 10:58 PM (IST)
आगामी कोहरा सीजन में उत्तर रेलवे की 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। सांकेतिक चित्र।

जेएनएन, जालंधर। उत्तर रेलवे ने आगामी वर्ष 2022-23 कोहरा सीजन के दृष्टिगत बड़ी संख्या में ट्रेनों की आवाजाही पर अंकुश लगाया है। रेलवे ने ट्रेनों के सुगम संचालन का हवाला देते हुए करीब 60 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद किया है। 40 ट्रेनों के चलने के दिनों में कटौती की घोषणा की गई है। जिन ट्रेनों को आशंकि रूप से रद किया गया है उनकी संख्या भी 8 है। ये सभी ट्रेनें दिसंबर से शुरू होकर मार्च तक प्रभावित रहेंगी। 

loksabha election banner

जिन 60 ट्रेनों को रद किया गया है, उनमें बड़ी संख्या में पंजाब रूट की ट्रेनें भी शामिल हैं।

- 14617 बनमनखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (दैनिक) को 03.12.2022 से लेकर 28.02.2023 तक, 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस (दैनिक) को 01.12.2022 से 02.03.2023 तक रद किया गया है।

-14505 अमृतसर-नंगल बांध एक्सप्रेस (दैनिक) को 01.12.2022 से 28.02.2023 तक, 14506 नंगल बांध- अमृतसर एक्सप्रेस (दैनिक) 01.12.2022 से 28.02.2023 तक। 

-12241 चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दैनिक) को 01.12.2022 से 28.02.2023 तक, 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दैनिक) को 02.12.2022 से 01.03.2023 तक रद किया गया है।

-14218 चंडीगढ़-प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस दैनिक को 01.12.2022 से 28.02.2023 तक, 14217 प्रयाग-चंडीगढ़

ऊंचाहार एक्सप्रेस (दैनिक) को 02.12.2022 से 01.03.2023 तक रद किया गया है।

-14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस (दिन 2, 4, 5, 7) को 01.12.2022 से 28.02.2023 तक और 

14673 जयनगर-अमृतसर  शहीद एक्स (दिन 1, 3, 4) को 6 03.12.2022 से 02.03.2023 तक रद किया गया है। 

-19611 अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस (दिन 4, 6) को 6 01.12.2022 से 25.02.2023 तक और 19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (दिन 5, 7) 02.12.2022 से 26.02.2023 तक रद किया गया है।

-15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दिन (1, 5) 02.12.2022 से 27.02.2023 तक, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (दिन 3, 7) को 04.12.2022 से 01.03.2023 तक रद किया गया है।

-18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला एक्स (दिन 3, 1) को 05.12.2022 से 27.02.2023 तक और 

18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला एक्स (दिन 5, 3) को 07.12.2022 से 01.03.2023 तक रद किया गया है।

-12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (दिन 7, 3) को 04.12.2022 से 26.02.2023 तक और 12318 अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस (दिन 2, 5) को 06.12.2022 से 28.02.2023 तक रद किया गया है।

-12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (दिन 2, 6) को 03.12.2022 से 28.02.2023 तक और 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (दिन 4, 1) को 05.12.2022 से 02.03.2023 तक रद किया गया है।

आंशिक रूप से रद ट्रेनों में ये पंजाब की

- 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस (अंबाला कैंट-जालंधर सिटी) 01.12.22 से 28.02.23 तक और 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस (जालंधर सिटी-अंबाला कैंट) 02.12.22 से 01.03.23 तक।

- 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस (जालंधर सिटी-अमृतसर) 01.12.22 से 27.02.23 तक और 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस (अमृतसर-जालंधर सिटी) 03.12.22 से 01.03.23 तक। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.