यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर के नए एसएसपी देहात नवीन सिंगला ने संभाला पद, नशे और अपराध पर कसेंगे लगाम
जालंधर ग्रामीण एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के तबादले के बाद आईपीएस नवीन सिंगला को जालंधर ग्रामीण का नया एसएसपी बनाया ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनए। जालंधर देहात के नए एसएसपी आईपीएस नवीन सिंगला ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान जालंधर ग्रामीण और एसएसपी ऑफिस के कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जालंधर ग्रामीण के स्थानीय पुलिस अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सोमवार 10 मई को आईपीएस नवीन सिंगला ने एसएसपी जालंधर का पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जालंधर ग्रामीण के सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। इसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया। साथ ही कोविड-19 संबंध में सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ क्राइम कंट्रोल और नशे पर रोकथाम से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
दरअसल, जालंधर ग्रामीण एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के तबादले के बाद आईपीएस नवीन सिंगला को जालंधर ग्रामीण का नया एसएसपी बनाया गया है। डॉ.संदीप गर्ग को पटियाला के एसएसपी का पदभार संभाला है।
