विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर का सबसे प्रसिद्ध पार्क है नेहरू पार्क, यहीं है शहर का सबसे पुराना क्लॉक टावर, जानें और खासियतें

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 03:57 PM (IST)

अंग्रेजों के जमाने में बना नेहरू पार्क शहर का सबसे पुराना पार्क है। आजादी से पहले बना होने के कारण ...और पढ़ें

जालंधर का नेहरू पार्क शहर का एक मशहूर पर्यटन स्थल है।
जालंधर का नेहरू पार्क शहर का एक मशहूर पर्यटन स्थल है।

जालंधर [प्रियंका सिंह]। जालंधर को पार्कों का शहर कहें तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। शहर में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 400 पार्क हैं। इनमें से नेहरू पार्क की बात सबसे जुदा है। कंपनी बाग नाम से भी मशहूर ये पार्क अपने खूबसूरत वातावरण के लिए जाना जाता है। अंग्रेजों के जमाने में बना नेहरू पार्क शहर का सबसे पुराना पार्क है। आजादी से पहले बना होने के कारण यह खुद में रोचक इतिहास समेटे हुए हैं। इसके बारे में जानकारी हासिल करने दूर-दूर से पर्यटक जालंधर आते हैं। अगर आप भी पाक देखने और घूमने का शौक रखते हैं तो नेहरू पार्क घूमने जाना ना भूलें।

नेहरू पार्क शहर के बस स्टैंड से लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। पहले इसे कंपनी बाग कहते थे। करीब तीन एकड़ में फैले इस विशाल पार्क की खूबसूरती के कारण ही यह शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक बन गया है।

इस पार्क को ब्रिटिश राज के दौरान बनाया गया था। तब इसे कंपनी बाग के नाम से जाना जाता था। बाद में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सम्मान देने के लिए इसका नाम बदल कर नेहरू पार्क रखा गया था। नाम के साथ-साथ इसकी खूबसूरती और बनावट में भी कई बदलाव किए गए। आपको बता दें कि शहर का सबसे पुराना क्लॉक टावर ही इसी बाग में है। यह आज भी अपनी पुरानी चमक के साथ सही-सलामत है।

यह भी पढ़ें - पुलिस को चुनौतीः मेहराज रैली में पहुंचा दिल्ली हिंसा का वांछित एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना

रंग-बिरंगे फूलों से सजा है पार्क

इस पार्क के किनारों को बहुत ही खूबसूरत रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा हाल ही में इसकी मरम्मत के दौरान पार्क की खूबसूरती को और निखारने के लिए यहां फैंसी एलईडी लाइटस् लगाई गई हैं। इसके अलावा बीच में म्यूजिकल फाउंटेने लगाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है।

जॉगिंग और पिकनिक स्पॉट 

यहां पर शहर के लोग सुबह-शाम जॉगिंग करने आते हैं। ‌इसके अलावा जो पर्यटक शहर में घूमने आते हैं, वह भी नेहरू पार्क जाना कभी नहीं भूलते। पार्क में घूमने का आनंद शाम को ही आता है क्योंकि तब यहां एलईडी लाइट्स ऑन हो जाती हैं और म्यूजिकल फाउंटेन भी अपनी रंगत में होता है।