विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवजोत सिंह सिद्धू की हाईकमान पर तीखी टिप्पणी, कहा- अपनी ताल पर नाचने वाला सीएम चाहते हैं शीर्ष लोग

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 04 Feb 2022 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 04 Feb 2022 10:35 AM (IST)

पंजाब कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर घमासान मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सबसे ज्यादा आक्रामक ...और पढ़ें

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो।
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो।

एएनआइ/जेएनएन, अमृतसर। पंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस के एलान से पहले पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकमान को घुड़की दी है। अपने समर्थकों के बीच पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी ताल पर नाच सके। क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं। समर्थकों द्वारा नारेबाजी के बीच नवजोत एस सिद्धू ने यह बात कही।

कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी कह चुके हैं राज्य में सीएम फेस दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी सर्वे भी करा रही है और कार्यकर्ताओं से राय भी ले रही है। सूत्रों के मुताबिक सीएम फेस के लिए चन्नी टाप पर हैं। कल पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी कह चुके हैं कि चन्नी को चार महीने का समय मिला उन्हें और समय मिलना चाहिए।

वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू खुद को शुरू से ही सीएम फेस के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें भी लगने लगा है कि पार्टी उनके नाम पर राजी नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से हटने के बाद विधायकों ने भी सिद्धू को नापसंद कर दिया था। इसके बावजूद सिद्धू हाईकमान को यह घुड़की देते रहे हैं कि वह दर्शनी घोड़ा नहीं बनेंगे। 

दो दिन पूर्व सिद्धू प्रचार बीच में ही छोड़कर वैष्णो देवी चले गए थे। गत दिवस वह लौट आए। इसके बाद वह आक्रामक दिखे। अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे नवजोत सिंह सिद्धू के सामने शिअद प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया हैं। कांग्रेस में सीएम फेस पर छिड़ी अंतर्कहल पर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस कौन है, वह पार्टी हाईकमान तय करेगी। हाईकमान सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें-Punjab Election 2022: पंजाब में काैन हाेगा कांग्रेस का सीएम फेस? लुधियाना में राहुल गांधी इस दिन करेंगे ऐलान