किसानों के समर्थन में उतरा मुस्लिम संगठन
मुस्लिम संगठन पंजाब किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:25 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:25 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : मुस्लिम संगठन पंजाब किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देगा। ये फैसला इस संबंध में आयोजित बैठक में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान ने लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से धक्केशाही कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर संस्था के प्रदेश चेयरमैन एसएस हसन, महासचिव अमजद खान, उप-प्रधान मोबीन खान, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उप-चेयरमैन जब्बार खान आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें