मकसूदां मंडी में तेजधार हथियार से व्यक्ति का कत्ल
मकसूदां स्थित फल एवं सब्जी मंडी में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान थे। हत्या की आशका होने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना एक के प्रभारी कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
संवाद सहयोगी, जालंधर : मकसूदां स्थित फल एवं सब्जी मंडी में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान थे। हत्या की आशका होने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना एक के प्रभारी कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
पुलिस को दिए बयान में मकसूदां मंडी में काम करने वाले रामविलास ने बताया कि वह सुबह मकसूदा मंडी में सब्जी लेने के लिए आया। जैसे ही वह मुख्य दरवाजे से अंदर गया तो वहा पर खून से लथपथ शव पड़ा था। उसने लोगों को इकट्ठा किया लेकिन मृतक को कोई पहचान नहीं सका। थाना डिवीजन नंबर-1 के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि शव के पास से कोई भी शिनाख्ती कार्ड नहीं मिला। उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जाच की जाएगी ताकि कोई सुराग मिल सके।