विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Gurdaspur : गुरदासपुर में खेत में सो रहे दो नौजवानों की अज्ञात लोगों ने की हत्या

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Fri, 25 Jun 2021 11:48 AM (IST)

गुरदासपुर के थाना धारीवाल में पड़ते गांव फज्जूपुर में खेत में सो रहे दो नौजवानों की अज्ञात लोगों ने की ...और पढ़ें

गुरदासपुर के गांव फज्जूपुर में खेत में सो रहे दो नौजवानों की अज्ञात लोगों ने की हत्या कर दी गई।
गुरदासपुर के गांव फज्जूपुर में खेत में सो रहे दो नौजवानों की अज्ञात लोगों ने की हत्या कर दी गई।

धारीवाल (गुरदासपुर), जेएनएन। थाना धारीवाल के अधीन आते गांव फज्जूपुर के श्मशान घाट में सो रहे दो दोस्तों का गमलों से हमला करके कत्ल कर दिया गया। उधर पुलिस को घटना संबंधी जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, श्यामलाल और स्टीफन दोनों आपस में दोस्त हैं। गत वीरवार को खेतों में धान की फसल लगाने के बाद रात को वह श्मशान घाट में सो गए थे। सुबह जब कुछ लोगों ने देखा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटनास्थल पर ही गमले पड़े हुए थे जिससे संदेश जताया जा रहा है कि हमलावरों ने गमलों से हमला करके मौत के घाट उतारा है। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो एसपी हरविंदर संधू पुलिस पार्टी सहित मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - अनूठा सफरः 'महाराजा' की तरह 248 सीटों वाले एयर इंडिया विमान में अकेले अमृतसर से दुबई गए बिजनेसमैन ओबराय