बाढ़ प्रभावित पंजाब को मदद न देने पर केंद्र सरकार पर बरसे सांसद चौधरी Jalandhar News
पंजाब में बाढ़ से करीब 1700 करोड रुपये का नुकसान हुआ है लेकिन मोदी सरकार ने इसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में शामिल न करते हुए सहायता नहीं दी है।
जालंधर, जेएनएन। सांसद संतोख सिंह चौधरी ने केंद्र सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों की सूची में पंजाब को शामिल न करने की निंदा की है। सांसद चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित सरकारों की मदद में केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है। पंजाब में बाढ़ से करीब 1700 करोड रुपये का नुकसान हुआ है लेकिन मोदी सरकार ने इसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में शामिल न करते हुए सहायता नहीं दी है।
जालंधर के सांसद ने कहा कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु और बंगाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए केंद्र ने सहायता जारी की है लेकिन इस लिस्ट में पंजाब को शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा भेदभाव ठीक नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील है कि वह बाढ़ प्रभावित राज्यों की सूची में पंजाब को भी शामिल करके उचित मदद की घोषणा करे।
सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित शाहकोट का दौरा
सांसद चौधरी संतोख सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में ही पूरा दिन बिताया और लोगों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने पीड़ित लोगों की बातें सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मदद करने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सांसद चौधरी, शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, ड्रेनेज डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर संजीव गुप्ता और कर्नल भारत भल्ला ने बोट के जरिए लोगों तक पहुंचे। सासंद ने कहा कि हालात अब नियंत्रण में आ रहे हैं। जलस्तर भी अब कम हो रहा है। लोगों तक सहायता पहुंचाने में कमी नहीं की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें