जालंधर में आर्य नगर में 20 लाख से तैयार होने वाली सड़क के निर्माण कार्यों का विधायक सुरिंदर ने किया शुभारंभ
जालंधर में आर्य नगर की 20 लाख की लागत से तैयार होने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक सुरिंदर सिंह चौधरी ने रिबन काट काटकर शुभारंभ करवाया। नगर कौंसिल के एसओ राजेश कुमार ने बताया कि गत माह नगर कौंसिल के विभिन्न भागों में 50 लाख के टेंडर लगाए।
जालंधर, जेएनएन। आर्य नगर की 20 लाख की लागत से तैयार होने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक सुरिंदर सिंह चौधरी ने रिबन काट काटकर शुभारंभ करवाया। वार्ड-11 की राज¨वदर कौर, मुकेश कुमार टोनी तथा मोहल्ला वासियों ने विधायक सुरिंदर सिंह चौधरी का आभार व्यक्त किया।
नगर कौंसिल के एसओ राजेश कुमार रैनी ने बताया कि गत माह नगर कौंसिल के विभिन्न भागों में 50 लाख के टेंडर लगाए, जिसके कार्य शुरू हो चुके हैं। आर्य नगर की 20 लाख से बनने वाली तीन सड़कों का शुभारंभ चौधरी सुरिंदर सिंह ने किया। इसके अलावा एक करोड़ 18 लाख की लागत से नौ बड़ी सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है।
पार्षद अरोड़ा दंपती के कार्यालय का उद्घाटन
शनिवार को वार्ड 4 और वार्ड 6 के पार्षद ज्योति अरोड़ा व पार्षद प्रिंस अरोड़ा के कार्यालय का उद्घाटन विधायक सुरिंदर सिंह चौधरी ने किया। पूर्व नगर कौंसिल प्रधान और पार्षद प्रिंस अरोड़ा ने बताया कि वार्ड 4 से ज्योति अरोड़ा, वार्ड 6 से मैं खुद फिर चुनाव लड़ने जा रहा हूं। इसके चलते आदर्श नगर कालोनी में कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विपन कुमार गोगा, सिटी प्रधान वेद प्रकाश, गोपाल सूद, गुरदीप सिंह मिंटू, शाम सुंदर पाल, तेजपाल सिंह तेजी, वरिंदर शर्मा, हरिचंद गिरधर मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें