देशभगत यादगार हॉल में लगा क्राफ्ट बाजार
जागरण संवाददाता, जालंधर : देशभगत यादगार हॉल में मिनिस्ट्री ऑफ डवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्ट
जागरण संवाददाता, जालंधर : देशभगत यादगार हॉल में मिनिस्ट्री ऑफ डवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रीजन की ओर से नॉर्थ ईस्ट क्राफ्टस बाजार लगाया गया है। इस प्रदर्शनी का मकसद नॉर्थ ईस्ट के हैंडीक्राफ्टस और हैंडलूम को बढ़ावा देना है। हस्तकला प्रदर्शनी पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों के कलाकारों के हुनर का नमूना है। इसमें राज्यों के उन कलाकारों की कृतियां पेश की गई हैं जो हाशिए पर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रदर्शनी में करीब 60 स्टॉल लगे हुए हैं। प्रदर्शनी 16 सिंतबर तक लगी रहेगी। प्रदर्शनी के इंचार्ज राम ने बताया कि प्रदर्शनी में मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम राज्यों के कलाकार पहुंचे हुए हैं। यहां सोफा सेट, साड़ी, सूट, शॉल, असम के डिजाइनर सूटस, ज्वैलरी आदि प्रदर्शित की गई हैं।