शोभायात्रा निकाल दिया प्रभु यीशु मसीह का संदेश
क्रिसमस को लेकर मंगलवार को शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : क्रिसमस को लेकर मंगलवार को शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह का संदेश बताया गया।
मंगलवार दोपहर को खांबरा चर्च से संचालक अंकुर नरूला की प्रधानगी में शोभायात्रा की शुरू हुई। शोभायात्रा नकोदर रोड से डॉ. बीआर आंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, खिगरा गेट, माई हीरा गेट व भगवान वाल्मीकि गेट से होते हुए पटेल चौक में संपन्न हुई। इस दौरान संचालक अंकुर नरूला का भगवान श्री राम चौक में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। विभिन्न संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर लंगर लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके अलावा डीजे व मंच आकर्षण का केंद्र थे। और शोभा यात्रा में शामिल लोग खूब झूम रहे थे। शोभायात्रा में राज्य भर से पास्टर शामिल हुए।
इस मौके पर परगट जोसेफ, मनीष गिल पठानकोट, अमृत संधू नवांशहर, हरजीत संधू नकोदर, दर्शन सिद्धू मोगा, पंकज रंधावा, इकबाल पाल, पास्टर विल्सन, पास्टर सादिक, लुधियाना से जॉन मसीह, पास्टर भजन, राहुल मसीह, विनोद कुमार, संजीत कोलकाता, नरेश पॉल, सचिन मिश्रा, प्रधान लाल चंद, जितेंद्र, गौरव व मनदीप सिंह के अलावा विभिन्न शहरों से आए लोग मौजूद थे।