किसानों ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ बनाई रणनीति
बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित किरती किसान यूनियन तथा यूथ विग किरती किसान यूनियन द्वारा कांफ्रेंस की जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:26 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:26 AM (IST)
संवाद सहयोगी, करतारपुर : बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित किरती किसान यूनियन तथा यूथ विग किरती किसान यूनियन द्वारा कांफ्रेंस की जा रही है। 26 अक्टूबर को राहों में होने वाली कांफ्रेंस के मद्देनजर करतारपुर में किसानों से बैठक की गई। इस दौरान गुरमेल सिंह काहलों, बलदेव सिंह तथा गुरदयाल सिंह धीरपुर आदि पर आधारित पांच सदस्यों की टीम का गठन हुआ। इस मौके पर कांफ्रेंस संबंधी इश्तिहार भी जारी किया गया।
यूनियन के नेता संतोष सिंह संधू ने कहा कांफ्रेंस में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि खेती कानून, बिजली एक्ट 2020 को रद करवाया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें