रेल कर्मचारी समय-समय पर करवाएं जांच
उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की जिला इकाई ने रेलवे के यार्ड कार्यालय में गेट मीटिग की। ब्रांच सचिव विकास जेतली ने कहा कि देश मे फैल रही इस बीमारी से रेलवे कर्मचारी अछूता नही है।
जासं, जालंधर : उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की जिला इकाई ने रेलवे के यार्ड कार्यालय में गेट मीटिग की। ब्रांच सचिव विकास जेतली ने कहा कि देश मे फैल रही इस बीमारी से रेलवे कर्मचारी अछूता नही है। समय के अनुसार मेडिकल जांच करानी चाहिए ताकि रेलवे कर्मचारी व उसका परिवार सुरक्षित रह सके। सदस्यों ने स्व. राज कुमार की आत्मिक शांति के लिए मौन धारण भी रखा।मंडल उपप्रधान प्रेम कुमार, राजेश कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
मास्क लगाने के लिए लोगों को किया जागरूक
संस, करतारपुर : जिला सांझ केंद्र देहाती के इंचार्ज इंस्पेक्टर पूर्ण सिंह ने लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान एएसआइ लखविदर सिंह, ट्रैफिक सेल के इंचार्ज एएसआइ सतनाम सिंह, एएसआइ बलविदर सिंह, एएसआइ देसराज, कांस्टेबल कमलप्रीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने प्रत्येक दुकान पर जाकर उन्हें मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी बनाने की अपील की।
डीएसपी परमिदर सिंह को किया सम्मानित
संस, करतारपुर : सब डिवीजन के डीएसपी परमिदर सिंह के चार्ज संभालने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नाथी सनोत्तरा, ब्लाक प्रेसिडेंट गोपाल सूद, वरिष्ठ कांग्रेस के नेता डॉक्टर हरिचंद गिरधर, सरबजीत बाबा ऑफिस इंचार्ज इत्यादि मौजूद थे।
स्वस्थ रहने के लिए वेजिटेबल स्नैक्स खाएं
जासं, जालंधर : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के होम साइंस एंड फैशन मेकओवर विभाग की तरफ से वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें डाइटिशियन सुनीता मल्होत्रा और डॉ. चिनम भाटिया भी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि जब कुछ ज्यादा अच्छा खाने का मन हो तो वेजिटेबल स्नैक्स खाएं। इसमें उबले चने या उनके स्नैक्स बनाकर खाने से स्वाद भी बना रहता है और सेहत भी हल्दी रहती है। प्रिसिपल डॉ. सुचारिता और होम साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोनिका आनंद ने इसका संचालन किया।