श्री राधा कृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर में लगे मेडिकल कैंप में 325 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
श्री राधा कृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर, मकसूदा में मेडिकल कैंप लगाया।
जालंधर : श्री राधा कृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर, मकसूदा में श्री विजय कृष्ण गोस्वामी जी महाराज सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा शुरू हुए उत्सव को लेकर निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। जिसका आगाज गुरु मा व पुण्डरीक गोस्वामी महाराज के साथ किरण अग्रवाल, कुंवर राज खन्ना, सुधीर गुप्ता, राज कुमार खन्ना द्वारा ज्योति प्रज्वल्लित करके किया गया।
श्री विजय कृष्ण गोस्वामी जी महाराज सेवा समिति ट्रस्ट के मेडिकल कैंप में आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. शुभाग अग्रवाल, न्यूरो सर्जन डॉ. नवीन चिटकारा, डॉ. दीपाशु सचदेवा डॉ. संदीप गोयल डॉ. तरुण अग्रवाल, डॉ. शैली गोयल, डॉ. रिंकू अग्रवाल व अतुल मदान द्वारा 325 लोगों की जाच की गई। श्री राधा कृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर, मकसूदा में लगे कैंप में मरीजों को निशुल्क दवाइया दी गई व विभिन्न प्रकार के टैस्ट भी निशुल्क किए गए। इस दौरान डॉक्टर्स ने लोगों व मरीजों को बीमारियों संबंधी जानकारी दी तथा अवेयर रहने के लिए कहा। इस मौके पर किरण अग्रवाल, कुंवर राज खन्ना, समाज सेवक महेश गुप्ता, कमल मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता, राजेश पुरी, हरीश महेंद्रू, राज कुमार कपूर, राम कुमार खन्ना, संजीव बाहरी, जुगल मल्होत्रा, अनिल महेद्रू, संजीव राजपूत, ललित अग्रवाल, दिनेश पुरी, शाम शर्मा, रछपाल काटल, मोहित नंदा, पुनीत खन्ना, राहुल वैद्य, सागर चावला, पुजारी अशोक मिश्रा, तीर्थ, निर्मल अग्रवाल, रमा मल्होत्रा, सविता वधवा, अभिलाष मल्होत्रा, रेणुका महेंद्रू, अनु पुरी, मोना बाहरी, नीरू गुप्ता, कविता महेंद्रू, किरण सचदेवा, पूनम महेंद्रू, उर्मिल काटल, शिवानी पुरी, दीप्ति खन्ना, मीनू चड्डा, ऋतु धवन, रेणु खन्ना, रेणु शर्मा, श्वेता नंदा, तमन्ना, मीना ठाकुर, अंजू ठाकुर, लता, सविता मिश्रा व अन्य मौजूद थे।
रिपोर्ट : शाम सहगल