MC Workers Strike: पार्षद बंटी नीलकंठ और यूनियन नेता चंदन ग्रेवाल उलझे, मेयर ने की बैठक
मेयर जगदीश राज राजा हड़तालियों से सख्ती से निपटने के मूड में हैं और मुलाजिमों की हड़ताल के बाद शहर में कूड़ा लिफ्टिंग और सीवरेज व्यवस्था बहाल करने में लगे हुए हैं।
जालंधर, जेएनएन। नगर निगम के सफाई मुलाजिमों की हड़ताल वीरवार चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। आउटसोर्सिंग पर सीवरमैन की भर्ती को लेकर सफाई मुलाजिमों और निगम प्रशासन में टकराव बढ़ रहा है। गत दिवस मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस मुद्दे को लेकर नगर निगम कमिश्नर को फोन किया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। वीरवार को नगर निगम परिसर में पार्षद बंटी नीलकंठ और यूनियन नेताओं चंदन ग्रेवाल, बंटू सभरवाल में बहस हो गई। बंटी का आरोप है कि बंटू साबरवाल ने उन्हें उनकी गाड़ी फूंकने की धमकी दी है।
दो दिन हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन नहीं करेंगे प्रदर्शन
सफाई मुलाजिमों और नगर निगम प्रशासन के बीच वीरवार शाम तक दो दिन के लिए सहमति बन गई है। दो पक्षों में बातचीत के बाद तय हुआ है कि कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन किसी प्रकार का धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। दो दिन तक कर्मचारी हड़ताल के कारण कामकाज नहीं करेंगे। रविवार को मेयर और विधायकों के साथ यूनियन की मीटिंग में सभी मांगों पर चर्चा के बाद ही आखरी फैसला लिया जाएगा।
निगम कांप्लेक्स के आसपास बढ़ाई सुरक्षा
मेयर जगदीश राज राजा हड़तालियों से सख्ती से निपटने के मूड में हैं और मुलाजिमों की हड़ताल के बाद शहर में कूड़ा लिफ्टिंग और सीवरेज व्यवस्था बहाल करने में लगे हुए हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए मेयर ने निगम कांप्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।नगर निगम के मुलाजिम बिना डर के काम करें, इसके लिए निगम कार्यालय के सभी तलों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। नगर निगम कमिश्नर ने पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल को मीटिंग के लिए बुला लिया है।
वीरवार को नगर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा सफाई मजदूर फेडरेशन के नेता चंदन ग्रेवाल से अपने ऑफिस में बातचीत करते हुए।
मेयर ने सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने को कहा
मेयर ने बिल्डिंग एंड रोड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मीटिंग में सड़कों के निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए कहा है। मेयर ने बाकी मार्च के पहले हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें