विजिलेंस स्टाफ के रवैये की शिकायत करने नहीं जा पाए मेयर व विधायक
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू द्वारा सौंपी गई 93 बि¨ल्डगों की सूची पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट 15 दिन में मंत्री को सौंपने के संबंध में पूछने पर मेयर ने बताया कि करीब 35 बि¨ल्डगों की सूची उन्हें मिली है।
जासं, जालंधर : सीएम कार्यालय से समय न मिलने से शुक्रवार को मेयर, सांसद और शहर के चारों हलकों के विधायक चंडीगढ़ नहीं जा सके। शहर में अवैध निर्माणों और बि¨ल्डगों पर की जा रही कार्रवाई के दौरान विजिलेंस स्टाफ द्वारा अपनाए गए रवैये की मुख्यमंत्री से शिकायत करने चंडीगढ़ जाना था। मेयर जगदीश राजा ने बताया कि कुछ कारणों से शुक्रवार को मुख्यमंत्री अम¨रदर ¨सह से मुलाकात का समय नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि विधायक सुशील ¨रकू और विधायक बावा हैनरी मुख्यमंत्री कार्यालय के संपर्क में हैं। शनिवार शाम चार बजे का समय मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू द्वारा सौंपी गई 93 बि¨ल्डगों की सूची पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट 15 दिन में मंत्री को सौंपने के संबंध में पूछने पर मेयर ने बताया कि करीब 35 बि¨ल्डगों की सूची उन्हें मिली है। लेकिन शुक्रवार को वे चंडीगढ़ नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को अगर सीएम कार्यालय से मुलाकात का समय फाइनल हो जाता है तो वे कार्रवाई रिपोर्ट भी साथ लेकर जाएंगे और स्थानीय निकाय मंत्री को सौंप देंगे।
गौरतलब है कि नगर निगम के तमाम मुलाजिमों और अफसरों द्वारा स्टेट विजिलेंस द्वारा करवाई जा रही जांच को रोककर लोकल बाडीज डिपार्टमेंट की अपनी विजिलेंस टीम से जांच कराने, मुलाजिमों को हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच वेतन मिलने को सुनिश्चित करने, सभी नौ निलंबित अफसरों को इंक्वायरी पें¨डग होने तक बहाल करने और उनको चंडीगढ़ की बजाय जालंधर में ही अटैच करने की मांगों को बुधवार तक पूरा नहीं किए जाने पर निगम में सारा कामकाज ठप करने की चेतावनी दी गई है। मेयर, सांसद और शहर के चारों विधायक विजिलेंस के रवैये की शिकायत करने के साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इन मांगों की भी उन्हें जानकारी देंगे और निगम के मौजूदा हालात से भी अवगत कराएंगे। विजिलेंस ने चंडीगढ़ में सौंपी जांच रिपोर्ट
बीते सोमवार से शहर में जांच कर रही विजिलेंस टीम ने वीरवार शाम तक 20 से अधिक बि¨ल्डगों और कालोनियों की जांच पूरी कर ली थी। शुक्रवार को विजिलेंस टीम द्वारा कहीं जांच किए जाने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि वीरवार शाम को ही विजिलेंस की टीम लौट गई थी। लोकल बाडीज डिपार्टमेंट के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने चंडीगढ़ में अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट सौंप दी है। विजिलेंस की टीम अन्य अवैध बि¨ल्डगों और कालोनियों की जांच को सोमवार को फिर से शहर लौट सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में सील की तीन डबल स्टोरी दुकानें
शुक्रवार को भी अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी रही। बि¨ल्डग ब्रांच की टीम ने कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट नगर में तीन डबलस्टोरी दुकानें सील कर दीं। बि¨ल्डग ब्रांच के अफसरों ने बताया कि यह दुकानें स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा निगम को सौंपी गई 93 अवैध निर्माणों की सूची में शामिल थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद अवैध निर्माणों पर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी।