माता पार्वती संग महिलाओं ने लगाई मेहंदी
महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को शिव मंदिर में सायं 'मेहंदी उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By Edited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 08:59 AM (IST)
करतारपुर। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को शिव मंदिर में सायं 'मेहंदी उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दर्जनों महिलाओं ने माता पार्वती के संग हाथों में मेहंदी लगाई। इससे पहले महिलाओं ने संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान भोले बाबा का गुणगान किया। मेहंदी उत्सव के दौरान माता पार्वती को मेहंदी लगाई। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में शगुन की मेहंदी लगाकर उत्सव मनाया। मंजीत कौर, हिना शर्मा, पुष्पा वर्मा, रेणु भारद्वाज, भावना गुप्ता, पार्षद ज्योति अरोड़ा, कांता रानी, सुमन लता, सीमा नंदा, सुशीला रानी, राखी शर्मा के अलावा दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें