वोटर वेरीफिकेशन प्रोग्राम में मिली गड़बडिय़ां, मृतकों तक के बना दिए गए वोटर कार्ड Jalandhar News
जालंधर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 16 लाख दस हजार 996 वोटर हैं। इन्हें वेरिफाइ करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें गलत फोटो नाम महिला-पुरुष लिंग की गड़बड़ियां मिली हैं।
जालंधर, [मनीष शर्मा]। जिले में आठ ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनका वोटर कार्ड बना हुआ है लेकिन वह जीवित नहीं हैं। 155 मतदाताओं के मेल-फीमेल में गड़बड़ी मिली है। यह सच्चाई जिले में वोटर वेरीफिकेशन प्रोग्राम सौ फीसद पूरा होने के बाद सामने आई है। इसके अलावा भी फोटो व नाम जैसी भी कई गड़बडिय़ां मिली हैं। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 16 लाख 10 हजार 996 वोटर हैं, जिन्हें वेरीफाई करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है। वहीं, गलतियों को दूर करने के लिए भी आवेदन ले लिए गए हैं, जिन्हें जनवरी में प्रकाशित होने वाली संशोधित वोटर सूची में दुरुस्त कर लिया जाएगा।
कहां कितने मृत लोगों के वोटर कार्ड
नकोदर- 02
जालंधर कैंट -02
फिल्लौर - 01
करतारपुर - 01
जालंधर सेंट्रल - 01
जालंधर नॉर्थ - 01
(शाहकोट, जालंधर वेस्ट व आदमपुर में कोई मृत वोटर नहीं है।)
ये वोटर दिए पते पर नहीं रहते
जालंधर कैंट - 05
नकोदर - 04
आदमपुर - 02
जालंधर नॉर्थ - 02
करतारपुर - 02
जालंधर वेस्ट - 01
जालंधर सेंट्रल - 01
फिल्लौर - 01
फोटो गड़बड़ी में आदमपुर अव्वल
हलका कुल मामले
आदमपुर 111
जालंधर नॉर्थ 93
नकोदर 66
करतारपुर 66
जालंधर कैंट 57
जालंधर वेस्ट 35
फिल्लौर 21
शाहकोट 13
जालंधर सेंट्रल 27
जेंडर गड़बड़ी में जालंधर नॉर्थ अव्वल
हलका कुल मामले
जालंधर नॉर्थ 93
आदमपुर 13
जालंधर कैंट 11
नकोदर 09
शाहकोट 07
करतारपुर 07
जालंधर सेंट्रल 07
फिल्लौर 04
जालंधर वेस्ट 04
जन्म तिथि में गड़बड़ी
हलका कुल मामले
आदमपुर 728
जालंधर कैंट 646
जालंधर नॉर्थ 383
करतारपुर 379
नकोदर 310
शाहकोट 112
जालंधर वेस्ट 107
जालंधर सेंट्रल 98
फिल्लौर 52
नाम में गड़बड़ी
हलका कुल मामले
जालंधर कैंट 458
आदमपुर 421
जालंधर नॉर्थ 367
करतारपुर 207
नकोदर 172
जालंधर सेंट्रल 137
जालंधर वेस्ट 83
शाहकोट 79
फिल्लौर 54
वोटर सूची में मिली गड़बडिय़ां
हलका कुल गड़बडिय़ां
जालंधर कैंट 1878
आदमपुर 1685
जालंधर नॉर्थ 1574
शाहकोट 1512
फिल्लौर 1145
करतारपुर 1118
नकोदर 1097
जालंधर सेंट्रल 664
जालंधर वेस्ट 645
किस विस हलके में कितने वोटर
फिल्लौर 201530
नकोदर 190217
शाहकोट 178222
करतारपुर 176866
जालंधर वेस्ट 162929
जालंधर सेंट्रल 166003
जालंधर नॉर्थ 183855
जालंधर कैंट 190108
आदमपुर 161266
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें