क्रिकेटर मनदीप के पिता हरदेव सिंह अभी वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक
ाइपीएल में किग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे जालंधर के खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह अभी वेंटिलेटर पर हैं।
जागरण संवाददाता, जालंधर
आइपीएल में किग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे जालंधर के खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह अभी वेंटिलेटर पर हैं। वीरवार को दोपहर में उनकी मौत की खबर पंजाब में फैल गई थी। जबकि वे वेंटिलेटर पर हैं। डाक्टरों ने हरदेव सिंह के पारिवारिक सदस्यों को वीरवार रात को मुश्किल भरा बताया है। उनके के लीवर व किडनी में इंफेक्शन बढ़ने से आपरेशन किया गया है। डाक्टरों ने आपरेशन करने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। हरदेव सिंह के बेटे हरविदर सिंह ने कहा कि उनके पिता को वेंटिलेटर पर रखा गया है। आज की रात मुश्किल वाली। हालत काफी नाजुक हैं। उन्हें अभी मृत घोषित नहीं किया गया है। डाक्टरों ने कहा कि टांग के जरिए लीवर व किडनी में इंफेक्शन अधिक बढ़ गया था। हरदेव सिंह के शिष्य एथलीट सर्बजीत सिंह हैप्पी ने बताया कि हरदेव सिंह जिले के जिला खेल अधिकारी भी रह चुके हैं। उन्होंने देश को कई अंतरराष्ट्रीय एथलीट दिए हैं। वे जल्द ठीक होंगे। वे हमें रोजाना शुभकामनाओं का मैसेज भेजते थे। कभी किसी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं किया। हर एथलीट उनकी मंगल कामना के लिए प्रार्थना कर रहा है।