मल्लिका हांडा का स्टेशन पर किया स्वागत
उन्हें यह सम्मान उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मिला।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 02:18 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर: दिल्ली के विज्ञान भवन में करवाए गए राष्ट्रीय सम्मान समारोह में जालंधर की शतरंज खिलाड़ी मल्लिका हांडा को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी का सम्मान मिला। उन्हें यह सम्मान उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मिला। सम्मान मिलने के बाद मल्लिका बुधवार दोपहर 12 बजे शताब्दी से सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां अभिभावकों व रिश्तेदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पिता सुरेश हांडा व माता रेणु हांडा ने कहा कि बेटी मल्लिका ने यह सम्मान हासिल कर पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। बेटी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रही है। इस अवसर पर मल्लिका के भाई अतुल हांडा, ताया वरिदर हांडा व रिश्तेदार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें