Move to Jagran APP

Holi Celebration: होली पर घर को सजाकर बनाएं कलरफुल, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

कुछ खास तरह की सजावट करने के लिए लोग घर में रंग बिरंगे फूल लाइट्स पेपर पेंट पर्दे विभिन्न तरह के दुपट्टे रंगदार फर्नीचर एवं अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

By Edited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 01:52 PM (IST)
Holi Celebration: होली पर घर को सजाकर बनाएं कलरफुल, इन तरीकों का करें इस्तेमाल
Holi Celebration: होली पर घर को सजाकर बनाएं कलरफुल, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

जालंधर, जेएनएन। Holi Celebration 2020 रंगों के त्योहार होली को लेकर शहरवासी तैयार हैं। इस त्योहार को स्पेशल बनाने के लिए लोग अपने घर को रंगों से सजा रहे हैं। जैसे दिवाली में दीये से घर को खूबसूरत बनाया जाता है उसी प्रकार होली पर घर को विभिन्न तरह के रंगों से सजाया जाता है। इस दिन कुछ खास तरह की सजावट करने के लिए लोग अपने घर में रंग बिरंगे फूल, लाइट्स, पेपर, पेंट, पर्दे, विभिन्न तरह के दुपट्टे, रंगदार फर्नीचर एवं अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे घर देखने में काफी सुंदर लगता है।

loksabha election banner

यूं सजाएं अपना घर पर्दे की सजावट

वैसे तो पर्दे आम ही घरों में लगाए जाते हैं। मगर होली पर डिफरेंट कलर के पर्दे से अपने घर को एक अलग लुक दी जा सकती है। घर को सजाने के लिए रंग-बिरंगे पर्दे का इस्तेमाल कर इस त्योहार को खास बना सकते हैं। इसके अलावा रंग बिरंगे दुपट्टों का पर्दे के रूप में प्रयोग कर घर को सजाया जा सकता है।

दीवारों की डेकोरेशन

होली पर अपने घर को सजाने के लिए घर में पेंट भी करवाया जा सकता है। पेंट करवाते समय पेंट में तारपीन का तेल जरूर मिक्स करवाए इससे होली का रंग दीवारों पर नहीं जमेगा और इसे पानी से धोकर या गीले कपड़े से साफ भी किया जा सकेगा।

ड्राइंग रूम की सजावट

अपने ड्राइंग रूम को होली में स्पेशल तरीके से सजाने के लिए विभिन्न रंगों के फूल, पेपर, रंग-बिरंगी लाइट्स, विभिन्न रंगों के कुशन और बेडशीट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्राइंग रुम के कलर के हिसाब से पिक्चर फ्रेम लगा सकते हैं।

डाइनिंग टेबल भी सजाएं

डाइनिंग टेबल को सजाने के लिए रंग-बिरंगे फूले की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा रंगीन क्रिस्टल बाउल से भी अपने डाइ¨नग टेबल को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। रंग-बिरंगी मोमबत्तियों से भी सजावट की जा सकती है।

रसोई की सजावट

रसोई घर का मुख्य हिस्सा होता है इसलिए होली में अपने घर की सजावट करते समय अपने रसोई की सजावट ना भूलें। रसोई के द्वार पर विभिन्न रंगों से रंगोली बना सकते हैं। रंग बिरंगी लाइट्स और लालटेन का इस्तेमाल करके भी रसोई को सजा सकते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.