मजेस्टिक क्रिकेट क्लब ने स्टार क्लब को 4 विकेट से हराया
मजेस्टिक क्रिकेट क्लब और जालंधर स्टार क्रिकेट क्लब के बीच प्रतापपुरा में टी-20 मैच खेला गया। इसमें अक्षय शर्मा के नाबाद 33 और अशोक सरंगल के 24 रनों की बदौलत मजेस्टिक क्रिकेट क्लब ने जालंधर स्टार क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : मजेस्टिक क्रिकेट क्लब और जालंधर स्टार क्रिकेट क्लब के बीच प्रतापपुरा में टी-20 मैच खेला गया। इसमें अक्षय शर्मा के नाबाद 33 और अशोक सरंगल के 24 रनों की बदौलत मजेस्टिक क्रिकेट क्लब ने जालंधर स्टार क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया।
जालंधर स्टार क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जालंधर स्टार क्रिकेट क्लब ने मजेस्टिक क्रिकेट क्लब को 113 रनों के लक्ष्य दिया। मजेस्टिक क्लब की तरफ से सौरव जैन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट, जोंटी ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए, अशोक सरंगल 3 ओवर 24 रन 1 विकेट, अमोल चढ़ा ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, गोरू शाह ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे मजेस्टिक क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबा•ा रोहित शर्मा और अक्षय जैन बेहतरीन शुरुआत नहीं दे पाए। उनका पहला विकेट अक्षय जैन के रूप में गिरा। इसके बाद एक समय मजेस्टिक क्लब का स्कोर 43 रन पर 5 विकेट हो गया। इसके बाद अक्षय शर्मा और अशोक सरंगल ने 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मजेस्टिक क्रिकेट क्लब ने एक समय मुश्किल लग रहे लक्ष्य को 4 ओवर रहते ही हासिल किया। इसमें अक्षय शर्मा ने नाबाद पारी खेलते हुए अपनी पारी में 33 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 1 छक्का और 2 चौके लगाए। अशोक सरंगल ने 24 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य के समीप पहुंचाया। इसमें अशोक ने 2 छक्के भी लगाए। मजेस्टिक क्रिकेट क्लब ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। अशोक सरंगल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।