वर्तमान समय में नारी का सशक्त होता जरूरी : चंद्र मोहन
नए छात्राओं के प्रवेश को लेकर केएमवी में शुक्रवार को 134वें सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : नए छात्राओं के प्रवेश को लेकर केएमवी में शुक्रवार को 134वें सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना व उनकी पत्नी मीनाक्षी खन्ना ने शिरकत की। आर्य शिक्षा मंडल के प्रधान चंद्र मोहन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नई छात्राओं के स्वागत के लिए परंपरागत कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम पेश किया।
प्रिसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने कॉलेज की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कॉलेज को आटोनॉमस स्टेटस, कौशल केंद्र, स्टार कॉलेज स्टेटस, फिस्ट ग्रांट व इंडिया टूडे मैगजीन रैंकिग में मिले पहला स्थान के बारे में बताया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों में सेवाएं निभा रहे शिक्षकों को उनके कार्य व शोध के लिए सम्मानित किया गया।
आर्य शिक्षा मंडल के प्रधान चंद्र मोहन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है। केएमवी द्वारा यह नारा 1886 में ही शुरू कर दिया गया था। बदलते दौर में नारी को सशक्त बनाना जरूरी है। इस अवसर पर कालेज कमेटी के महासचिव अलोक सौंधी, सदस्य सतपाल गुप्ता, सुशीला भगत तथा नीरु कपूर व अन्य उपस्थित थे।
जिम्मेदार नागरिक बनें छात्राएं : खन्ना
मुख्यातिथि पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करनी चाहिए ताकि सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके। पानी की बचत समय की मांग है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप