Move to Jagran APP

लॉकडाउन के चलते काम हो गया था ठप, युवक ने गोदाम में जाकर लगा लिया फंदा

लॉकडाउन में गोदाम का किराया देना भी बड़ा मुश्किल हो चुका था। इस कारण जसवंत काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 01:34 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 01:34 PM (IST)
लॉकडाउन के चलते काम हो गया था ठप, युवक ने गोदाम में जाकर लगा लिया फंदा
लॉकडाउन के चलते काम हो गया था ठप, युवक ने गोदाम में जाकर लगा लिया फंदा

लुधियाना, जेएएनएन। लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से एक युवक इतना दुखी हो गया कि उसने अपने गोदाम में जाकर खुदकुशी कर ली। परिवार ने घटना की जानकारी थाना दरेसी की पुलिस में दर्ज करवाई है।मृतक का नाम संतोख नगर दरेसी का रहने वाला जसवंत सिंह (41) है।

loksabha election banner

जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह का घर से कुछ दूरी पर कढ़ाई करने का काम था। उसके दो बेटे हैं। लॉकडाउन के कारण काफी समय से उसका गोदाम बंद पड़ा था। जिसके कारण वहां काम करने वाले मजदूर भी गांव चले गए हैं। अब गोदाम का किराया देना भी बड़ा मुश्किल हो चुका था। इस कारण जसवंत काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसने सोमवार दोपहर अपनी फैक्ट्री में जाकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब वह काफी समय तक घर ना लौटा तो उसका भाई उसे ढूंढते हुए गोदाम में जा पहुंचा, जिसके बाद घटना का पता लगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई हरप्रीत के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रंजिशन तलवार से युवक पर हमला, छह नामजद

लुधियाना। गांव लोहारा में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों ने युवक पर तलवार के साथ हमला कर दिया। उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना डाबा पुलिस ने मामले में गांव लोहारा निवासी रिक्की, विक्की, जीवा, कंपी तथा उनके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई मीत राम ने बताया कि केस गांव लोहारा निवासी इंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 12 मई को वो दोस्त दविंदर सिंह के साथ अपने बेहड़े में था। उसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस होकर आए आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.