Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुड्ढा नाला पानी विवाद: ताजपुर रोड पर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी, लिक्खा सिधाना को गिरफ्तार करने की मांग

    लुधियाना में बुढ्ढा नाला के गंदे पानी को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। बुड्ढा नाले में बंध बना कर पानी रोकने के एलान के बाद हजारों लोग प्रदर्शन कर के लिए इकट्ठे हो गए। पुलिस भारी संख्या में मौजूद हैं। वहीं ड्राइंड इंडस्टी से जुडे़ लोगों ने लक्खा सिधाना को गिरफ्तार करने की मांग की है। वेरका मिल्क प्लांट के सामने पहुंचे किसान नेताओं ने चक्का जाम कर दिया।

    By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 03 Dec 2024 03:10 PM (IST)
    Hero Image
    बुढ्ढा नाला पानी विवाद को लेकर हजारों उद्यमी सड़क पर उतरे

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। काला पानी दा मोर्चा के ताजपुर स्थित सीटीपी प्लांट और बुड्ढे नाले में बंध बना कर पानी रोकने के एलान के बाद मंगलवार को ताजपुर रोड स्थित हजारों श्रमिक व उद्यमी इकट्ठे हुए। इस दौरान डाइंग उद्यमियों ने सरकार को चेतावनी दी की बार-बार धमकियां देकर बुड्ढे नाले पर रोक लगाने की चेतावनी दे रहे लक्खा सिधाना व अन्य मोर्चे के लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उद्यमी बॉबी जिंदल ने कही ये बात

    उद्यमी बॉबी जिंदल अशोक मक्कड़ ने कहा कि ताजपुर रोड पर 400 डाइंग यूनिट्स, हजारों होजरी व अन्य यूनिट्स चल रहे है। जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिल लाखों परिवार पल रहे हैं।

    काले पानी दे मोर्चा के नेता बार-बार उद्योगों पर आरोप लगा रहे हैं कि यह प्रदूषण फैला रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। यहां ढाई सौ करोड़ की लागत से दो सीटीपी प्लांट भी लगाए गए हैं। जिसमें गंदे पानी को साफ कर आगे भेजा जा रहा है।

    पुलिस ने लुधियाना के टीटू बानिया को हिरासत में ले लिया है, वहीं फिरोजपुर के रोमन बराड, मोगा के मोहिंदर सिंह, फरीदकोट के भी एक व्यक्ति समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

    लक्खा सिधाना को गिरफ्तार करने की मांग

    उन्होंने कहा कि कुछ शरारती अंसर पंजाब का माहौल खराब करना चाह रहे हैं। और उद्योगों को बर्बाद करना चाह रहे हैं उनका यह साजिश कामयाब नही होने देगे। मांग की खासकर लक्खा सिधाना व अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जो बार-बार बुड्ढे नाले में बांध बना कर पानी रोकने की बात कर रहे हैं।

    उन्होंने सरकार से मांग की की लक्खा को गिरफ्तार किया जाए। बुड्ढे नाले की समस्या का समाधान किया जाए। नेताओं ने बताया कि बुड्ढा नाला जो कि पहले मोगा तक था उसको दोबारा से बनाया जाये। इससे पानी साफ करने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- गले में तख्ती... हाथ में बरछा, इन पांच गलतियों के लिए सुखबीर बादल को मिली है सजा; टॉयलेट भी साफ करने का आदेश

    पूरा इलाका छावनी में तब्दील

    दूसरी ओर काला पानी दे मोर्चा के नेता बुड्ढे नाले में पानी को रोकने ना आ सके। इसके लिए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कई जगह नाके लगाए गए थे।

    लोगों को ताजपुर प्लांट तक जाने नहीं दिया गया। हालांकि ताजपुर प्लांट के पास बड़े स्तर पर उद्यमी और हजारों श्रमिक एकत्र हुए।

    माहौल खराब नहीं होने देंगे- डीसीपी

    पुलिस के बेरी गेट तोड़ते हुए काला पानी मोर्चा शामिल सैकड़ो प्रदर्शनकारी भारत नगर चौक की तरफ बढ़ गए। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर धरना स्थल का जायजा लेते हुए यहां पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। 

    वहीं, शहर में लगे सारे ट्रीटमेंट प्लाट, सीईटीपी सेंटरो पे भी पुलिस को तैनात कर दिया है। डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि किसी को शहर का माहौल खराब नहीं करने देंगे।

    यह भी पढ़ें- LIVE: 'अंग्रेजी कानून का मकसद भारतीयों को गुलाम रखना', नए आपराधिक कानूनों के समीक्षा समारोह में बोले पीएम मोदी