मिग-23 और सैन्य टैंक के ऊपर चढ़े LPU के छात्र, फगवाड़ा में उग्र हुआ प्रदर्शन
फगवाड़ा में LPU छात्रों ने कथित यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें वे मिग-23 और सैन्य ...और पढ़ें

उग्र प्रदर्शन के बीच हॉस्टल सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की उठी मांग।
HighLights
LPU छात्रों ने फगवाड़ा में यौन उत्पीड़न की अफवाहों पर प्रदर्शन किया
छात्र मिग-23 और सैन्य टैंक पर चढ़े, आगजनी-तोड़फोड़ की
पुलिस जांच टीम में 5 छात्र शामिल, यूनिवर्सिटी ने अफवाहें नकारीं
डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया है। छात्रों में इतना रोष है कि वो आगजनी और तोड़फोड़ पर उतर आए हैं।
छात्रों ने राष्ट्रिय राजमार्ग को भी जाम कर दिया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छात्र मिग-23 और टैंक के ऊपर चढ़ गए हैं।
कैंपस से सामने आए वीडियो में छात्रों के समूह विरोध प्रदर्शन करते और वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। अन्य फुटेज में खिड़कियों के शीशे और गमले टूटे हुए दिखाई दिए, जबकि विश्वविद्यालय की इमारत के कुछ हिस्सों और वस्तुओं में आग लगी हुई थी। कैंपस की कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई।
#WATCH | Jalandhar, Punjab: Students hold protest at Lovely Professional University (LPU)
— ANI (@ANI) September 27, 2026
Dr. Jaspal Singh Sandhu, Vice Chancellor of LPU, says, "The police registered an FIR based on the students' allegations. All necessary support will be provided. Five students have been… https://t.co/IEWXNrr3Rz pic.twitter.com/EJlAYzYRvs
जान लें छात्रों ने रखी हैं क्या मांगे?
लोगों के मन में सवाल है कि आखिर छात्रों ने क्या-क्या मांगे रखी हैं। छात्रों की मांगों के बारे में नीचे बताया गया है।
1. छात्रा से रेप और आत्महत्या की सच्चाई सामने लाए प्रबंधन।
2. घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
3. मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए।
4. मामले को दबाने की कोशिश करने वाले हॉस्टल प्रबंधन और वार्डन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
5. लड़कियों के हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाए।
6. सभी प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी शिकायतों का निवारण पारदर्शी तरीके से हो।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है और मामले की जांच के लिए बनाई गई इन्वेस्टिगेशन टीम में 5 छात्रों को भी शामिल कर लिया है।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 27, 2026
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने खबरों को अफवाह बता किया खंडन
वहीं दूसरी तरफ, यूनिवर्सिटी प्रशासन सोशल मीडिया पर हो रहे सभी दावों का खंडन किया है और उन्हें अफवाह बताया है। संस्थान की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर झूठी, मनगढ़ंत और भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: LPU में छात्रा के साथ कथित यौन शोषण की खबर पर भड़के छात्र, कैंपस में तोड़फोड़, हाइवे किया जाम
