'LPU में तोड़-फोड़ में छात्र नहीं, असामाजिक तत्व शामिल थे', यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डीन का बड़ा बयान
एलपीयू के एग्जीक्यूटिव डीन डॉ. सौरव लखनपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में हुई तोड़फोड़ में छात्र नहीं, बल्कि असामाजिक तत्व शामिल थे।

डीन डॉ. सौरव लखनपाल ने जताया बाहरी साजिश का अंदेशा।
HighLights
एलपीयू डीन ने तोड़फोड़ में असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया
डॉ. सौरव लखनपाल ने बाहरी साजिश का अंदेशा व्यक्त किया
विश्वविद्यालय पुलिस को सहयोग कर रहा, छात्रों की कमेटी बनी
डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब के फगवाड़ा स्थित प्रसिद्ध लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के दावों के सामने आने के बाद से परिसर में माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।
जैसे ही इस घटना की अफवाह फैली छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आगजनी से लेकर, तोड़फोड़ और फिर मिग-23 और सैन्य टैंक पर चढ़ने जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच यूनिवर्सिटी के डीन ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
यूनिवर्सिटी के डीन का बड़ा बयान
इसी बीच एलपीयू यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. सौरव लखनपाल ने अपने बयान में कहा है कि इस तोड़फोड़ में असमाजिक तत्व शामिल हैं, छात्र नहीं। डीन ने कहा कि
यूनिवर्सिटी कैंपस में बाहरी व्यक्ति द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के मामले में छात्रों की शिकायत पर पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर ली गई है।
उन्होने अपने बयान में आगे कहा कि, "यह 'अफवाहों के कारण भड़के गुस्से' का मामला है। तोड़-फोड़ में असामाजिक तत्व शामिल थे, छात्र नहीं। हम पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे और हमने छात्रों की एक कमेटी भी बनाई है।"
VIDEO | Jalandhar, Punjab: After police registered an FIR on a complaint by students regarding an alleged rape by an outsider on the university campus, LPU Executive Dean says, "This is a case of 'rumour rage'. Anti-social elements were involved in the vandalism, not students. We… pic.twitter.com/o0rkx266Uh
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
असमाजिक तत्व जुड़े हैं
डीन सौरभ लखनपाल ने कहा कि हमे लगता है कि इसमें कुछ असमाजिक तत्व जुड़े हैं। छात्र कभी भी ऐसा नहीं कर सकते। हमने उनसे इस केस के बारे में पूछा तो उनके पास कोई ठोस कथन कहने को नहीं था। इन बातों को अफवाब बनाकर छात्रों के बीच फैलाया गया है।
छात्रों की बनाई है कमिटी
डीन ने कहा कि उन्होंने छात्रों की कमिटी बनाई है और उनसे कहा है कि वो जैसा चाहते हैं वैसे ही केस की जांच की जाएगी। हर जांच निष्पक्षता से होगी। हम छात्रों के लिए हर तरह से तैयार हैं।
हुआ है काफी नुकसान
डीन ने बताया कि छात्रों के उग्र प्रदर्शन से यूनिवर्सिटी को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही राष्ट्रिय राजमार्ग जाम करने पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कोई सबूत नहीं होते हैं।
