LPU में यौन शोषण की अफवाह पर रातभर बवाल: आगजनी, तोड़फोड़ और हाईवे जाम; देखें खौफनाक वायरल VIDEO
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में यौन शोषण की अफवाह के बाद छात्रों ने रातभर बवाल किया, जिसमें आगजनी, तोड़फोड़ और हाईवे जाम शामिल था।
-1790493679503_m.webp)
LPU के छात्रों के हंगामे के वीडियो वायरल।
HighLights
LPU में यौन शोषण की अफवाह पर छात्रों ने किया हिंसक प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने आगजनी, तोड़फोड़ की और चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे जाम किया
पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की
डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब के फगवाडा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल जीएच3 के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद से ही छात्रों का गुस्सा चरम पर है। हालात ये हैं कि छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।
रात को परिसर में प्रदर्शन किया गया, तोड़फोड़ की गई और सुबह चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। इसका असर सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ा। पूरी तरह से सड़कें जाम हो गई और आवाजाही बाधित हुई। हालांकि आज रविवार होने के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को इस जाम का सामना नहीं करना पड़ा।
अब इंटरनेट पर जमकर एलपीयू के दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी में आगजनी दिखाई दे रही है तो कहीं गमले, कुर्सियां और दरवाजे तोड़े गए हैं। माहौल इतना गर्म हो गया कि जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने खुद मौके पर पहुंच छात्रों से बात की।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 27, 2026
पंजाब यूनिवर्सिटी के सामने छात्रों ने मचाया बवाल
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे छात्रों ने यूनिवर्सिटी के सामने हंगामा किया। चारों तरफ गमले टूटे नजर आ रहे हैं और छात्र 'वी वॉन्ट जस्टिस' के नारे लगा रहे हैं। ऐसे में छात्रों के गुस्से का अंदाजा आप भी लगा सकते हैं।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 27, 2026
भारी संख्या में सड़कों पर उतरे छात्र
अफवाह ने ऐसे तूल पकड़ा जैसे जंगल में आग फैलती है। सारे छात्र सड़कों पर उतर आए जिस वजह से सड़क पर भारी जाम का सामना भी आम लोगों को करना पड़ा। हालांकि पुलिस प्रशासन अपनी पूरी कोशिश करता नजर आ रहा कि मामले को शांत किया जाए।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 27, 2026
आगजनी भी की गई
न सिर्फ तोड़फोड़ बल्कि गुस्साए छात्रों की ओर से आगजनी भी की गई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन माल के नुकसान का अंदाजा आप वीडियो देखकर लगा सकते हैं।
परिसर में जमकर की गई तोड़फोड़
छात्रों का गुस्सा इस कदर भड़का हुआ था कि उन्होंने यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे छात्र कुर्सियों से दरवाजे और एंट्री गेट को तोड़ रहे हैं। उनके हाथ में जो आ रहा है वो टूट रहा है।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 27, 2026
खुशी नाम की एक छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला खुद मौके पर पहुंचे और छात्रों से बात की। पुलिस ने यह केस पीड़ित की जगह हॉस्टल में रहने वाली खुशी नाम की एक छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया है।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 27, 2026
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी अर्जी में आरोप लगाया है कि करीब तीन-चार दिन पहले जी3 हॉस्टल में एक अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा के साथ गलत काम किया था, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब: LPU में छात्रा के साथ कथित यौन शोषण की खबर पर भड़के छात्र, कैंपस में तोड़फोड़, हाइवे किया जाम
