लवली बेक स्टूडियो ने जीता बेस्ट केक प्रोडक्ट अवार्ड
दुबई में हुए यमेकस मिडल ईस्ट इवेंट में लवली बेक स्टूडियो (एगलेस बेकरी) को यमेकस बेस्ट केक प्रोडक्ट अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : दुबई में हुए यमेकस मिडल ईस्ट इवेंट में लवली बेक स्टूडियो (एगलेस बेकरी) को यमेकस बेस्ट केक प्रोडक्ट अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। लवली बेक स्टूडियो को यह अवार्ड ऑलमंड रोस्टिड कुकीज के लिए दिया गया। लवली बेक स्टूडियो अब जर्मनी में 27 से 30 जनवरी तक होने वाले ट्रेड फेयर में हिस्सा लेगा। फेयर में स्वीट्स व स्नैक्स प्रदर्शित किए जाएंगे। लवली बेक स्टूडियो के फाउंडर व सीओओ शैशव मित्तल ने कहा कि बेक स्टूडियो में एगलेस व शाकाहारी बे¨कग उत्पाद तैयार किए जाते हैं। अवार्ड प्राप्त करना खुशी की बात है। मुकाबले में 43 देशों के टॉप ब्रांड कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि उत्पाद तैयार करते समय ग्राहकों की सेहत का खास ख्याल रखा जाता है।