कबीर महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा 13 को, प्रशासन ने कसी कमर
कबीर महाराज जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन 13 जून को होगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 09:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : कबीर महाराज जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन 13 जून को होगा। 14 जून को शहर में कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ विधायक रमन अरोड़ा व शीतल अंगुराल ने बैठक करके जरूरी हिदायतें दी। एडीसी अमित सरीन ने सभी विभागों के अधिकारियों को शोभायात्रा व प्रकाशोत्सव पर होने वाले आयोजनों में सहयोग देने का आह्वान किया। अरोड़ा व अंगुराल ने कहा कि कबीर महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में पेयजल, ट्रैफिक, सुरक्षा व सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाए। उनके साथ एसडीएम बलबीर राज सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें