लायंस क्लब जालंधर सेवक ने पूरा किया 100 पौधे लगाने का लक्ष्य
पौधे लगाने के मौके पर लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट के एनवायरमेंट चेयरमैन दविंदर अरोड़ा मुख्य मेहमान रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत है।
जालंधर, जेएनएन। लायंस क्लब जालंधर सेवक ने ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। क्लब के प्रधान अश्विनी मुरगई और डॉ. राकेश शर्मा के नेतृत्व में प्रोजेक्ट के समापन पर लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट के एनवायरमेंट चेयरमैन दविंदर अरोड़ा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान क्लब गतिविधियों की सराहना करते हुए दविंदर अरोड़ा ने क्लब को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। डॉ. राकेश शर्मा ने मानव जीवन में पर्यावरण संरक्षण की जरूरत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी लगातार देखभाल करना भी जरूरी है। क्लब की तरफ से पीपल, नीम तथा तुलसी के पौधे लगाए गए। दविंदर अरोड़ा को क्लब की तरफ से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर चेयरमैन प्राणनाथ भल्ला, विजय भंडारी, विजय अरोड़ा, ओपी मक्कड़, जयदेव भोला, आशीष सेखड़ी, मधुसूदन, प्रवीण अग्रवाल, मनमोहन कपूर तथा आकाशदीप उपस्थित थे।
लायंस क्लब ने अपाहिज आश्रम में लगाए पौधे
बुधवार को जालंधर के अपाहिज आश्रम में पौधे लगाते हुए लायंस क्लब जालंधर के सदस्य।
जालंधर। लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान राजेंद्र पाल सिंह बहल व मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जी डी कुंद्रा की अगुआई में बुधवार को अपाहिज आश्रम में पौधे लगाए। आश्रम में 100 फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर जीडी कुंद्रा ने जीवन में पेड़ पौधों का महत्व बताया। वहीं, राजेंद्र पाल सिंह बहल ने कहा कि पौधे लगाना और उनकी रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस मौके पर रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, सचिव श्री राम आंनद, कोषाध्यक्ष परमिंदर सिंह, पीआरओ जनक राज, सीनियर लांयन एमएल गुप्ता, एनके महेंद्रू, एके बहल, केवल शर्मा, बलदेव कत्याल उपस्थित थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें