लाल बाजार में जुआ खेल रहे भिड़े, कई जख्मी, एक दबोचा
लाल बाजार बीती रात फिर जुआ खेल रहे लोगों के खून से लाल हो गया।
संवाद सहयोगी, जालंधर : जुए के लिए बदनाम अटारी बाजार के साथ लगता लाल बाजार बीती रात फिर जुआ खेल रहे लोगों के खून से लाल हो गया। जुए के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर ईटें चलीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी जस¨बदर ¨सह थाना चार की पुलिस सहित मौके पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान सारे जुआरी मौके से फरार हो गए थे। देर रात पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया था और कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। एसीपी ने बताया कि लाल बाजार में झगड़ा होने की सूचना थी। पता चला था कि वहां पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं जिनमें लड़ाई हो गई है। वह मौके पर पहुंचे लेकिन लड़ाई करने वाले मौके से गायब हो गए थे। जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें नामजद कर लिया गया है। नामजद लोगों की पहचान अमित कपूर, सुनील, गोरा और साहिल के रूप में हुई है। एसीपी जस¨बदर ¨सह ने बताया कि अमित कपूर को काबू कर बाकी जुआरियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पहले भी लाल बाजार में हो चुके हैं कई विवाद लाल बाजार जुआरियों का अड्डा बन चुका है। पहले भी इस बाजार में कई विवाद हो चुके हैं, जिनमें दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही जुआ खेल रहे लोगों के बीच लड़ाई हुई थी जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसी तरह जुआ खेल रहे लोगों का जुआ लूटने पहुंचे लोगों के साथ भी जुआरियों का विवाद हुआ था जिसमें भी कई लोग घायल हुए थे और गोली भी चली थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस यहां पर कई बार दबिश दे चुकी है लेकिन फिर भी यहां पर जुआ सरेआम चलता है। यदि पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर लगाम ना कसी तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा विवाद भी सामने आ सकता है।