किसान संघर्ष कमेटी ने केंद्र तथा कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके
किसान- मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से जोन शाहकोट के खजांची स्वर्ण सिंह सादिकपुर और महासचिव जरनैल सिंह रामे के नेतृत्व में गांव नंगल अंबीयां रामें कनिया कला सादिकपुर तलवंडी संघेडा में केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके गए
संवाद सूत्र, शाहकोट
किसान- मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से जोन शाहकोट के खजांची स्वर्ण सिंह सादिकपुर और महासचिव जरनैल सिंह रामे के नेतृत्व में गांव नंगल अंबीयां, रामें, कनिया कला, सादिकपुर, तलवंडी संघेडा में केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके गए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके स्वर्ण सिंह सादिकपुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कारपोरेट घरानों को फायदा देने के लिए कृषि सुधार कानून बनाए हैं तथा सरकार को यह किसान विरोधी कानून रद्द करने ही पड़ेंगे। इस मौके कुलदीप राय, गुरुदेव सिंह तलवंडी संघेडा, रजिदर सिंह, अंग्रेज सिंह, परमिदर सिंह, गुरबचन सिंह नंगल अंबिया, हरप्रीत सिंह कोटली गाजरा, स्वर्ण सिंह, सतनाम सिंह, सरबजीत सिंह, सुलखन सिंह, कनिया कला, लखबीर सिंह, प्रभजीत सिंह, बलवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शेर सिंह, तेजा सिंह रामे आदि उपस्थित थे।