Move to Jagran APP

फिर गिरफ्तारी देने पहुंचा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का जत्था

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान सलविदर सिंह जाणिया की अगुआई में दूसरे दिन भी डीसी दफ्तर के सामने जेल भरो आंदोलन जारी रखा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 07:48 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 07:48 AM (IST)
फिर गिरफ्तारी देने पहुंचा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का जत्था

संवाद सहयोगी, नकोदर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान सलविदर सिंह जाणिया व सचिव जरनैल सिंह रामे की अगुआई में दूसरे दिन भी डीसी दफ्तर के सामने जेल भरो आंदोलन जारी रखा। इस क्रम में दूसरे दिन 11 सदस्यीय जत्था कुलदीप सिंह की अगुवाइ में गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया, जिसमें कुलपदीप सिंह के अलावा बचन सिंह, शिगारा सिंह, जरनैल सिंह रामे, शिगारा सिंह, सिकंदर सिंह, गुरचरण सिंह, गुरदेव सिंह, बलबीर सिंह, जरनैल सिंह, मलकीत सिंह रामे शामिल थे।

loksabha election banner

प्रदेश खजांची गुरलाल सिंह पंडोरी ने केंद्र सरकार के खेती विरोधी जारी तीनों आर्डिनेंस रद करने के अलावा बिजली एक्ट 2020 रद कर बिजली उत्पादन का हक कारपोरेट घरानों को देने का फैसला वापस लेने, सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार खत्म करने, कोविड 19 की आड़ में अस्पतालों में होती लूट बंद करने, किसान मजदूरों का कर्जा माफ करने समेत अन्य मांगें रखी।

इस मौके पर स्वर्ण सिंह सादिकपुर, सचिव जरनैल सिंह रामे, हरप्रीत सिंह कोटली गाजरां, मनजिदर सिंह गोलवड़, जगतार सिंह चक्क वडाला, मोहन सिंह जलालपुर, गुरदेव सिंह तलवंडी संघेड़ा, मनी गिद्दड़पिडी, तरलोक सिंह गट्टी पीरबख्श, मक्खन सिंह नल, जोगिदर सिंह फतेहपुर, अमरजीत सिंह पूनीयां, मलकीत सिंह जाणीया, जोगिदर सिंह मंडाला छन्ना व अन्य मौजूद थे।

विद्यार्थियों के हक के लिए आज देंगे मांगपत्र: डल्ली

संवाद सूत्र, भोगपुर: अकाली दल के हरियाल दस्ते स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रधान परमिदर सिंह बराड़ की अगुआई में दोआबा जोन प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली, स्टूडेंट संघर्ष मोर्चा के नेता दीपक बाली, नवदीप दकोहा द्वारा एससी विद्यार्थियों के साथ हो रही धक्केशाही के खिलाफ डीसी को मांगपत्र दिया जाएगा।

डल्ली ने बताया कि सरकार ने कैबिनेट मंत्री साधू सिंह द्वारा किए गए घोटाले की जांच मुख्य सचिव विन्नी महाजन को दी है, जिस पर एससी और स्टूडेंट मोर्चा को भरोसा नहीं है। इस मौके पर प्रधान मनप्रीत सिंह गरेवाल, उपप्रधान मंदीप सिंह, उपप्रधान रजत सिंह पाबला व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.