Move to Jagran APP

Jalandhar Today 9th November 2021 : सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज

Jalandhar Today News जालंधर में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। गुरता गद्दी दिवस को लेकर होने वाले कीर्तन दरबार में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी हाजिरी लगाएंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 06:27 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 06:27 AM (IST)
Jalandhar Today 9th November 2021 : सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज
Jalandhar Today News जालंधर में सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा में आज कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today News  जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 9 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

कीर्तन दरबार में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी लगाएंगे हाजिरी

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। गुरता गद्दी दिवस को लेकर होने वाले कीर्तन दरबार में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी हाजिरी लगाएंगे। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही वाणी का उच्चारण भी किया जाएगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे होगा।

वैक्सीन कैंप

अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा।

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे से होगा।

छठ घाटों पर दौरा

बुधवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहर में छठ घाट बनाए जा रहे हैं। श्री छठ पूजा प्रबंधक कमेटी की तरफ से यहां पर दोपहर 2 बजे दौरा करके हालातों का जायजा लिया जाएगा।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा पर धरने का 397वां दिन।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 393वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 403वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर : निरंतर 365वें दिन मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहिंदू किसान सभा द्वारा रोष धरना।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में जमहूरी किसान सभा व कुलहिंदू सभा के दिन रात का धरना 363वें दिन में प्रवेश।

यह भी पढ़ें-  रमन बहल ने दिया पंजाब एसएसएस बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा, आम आदमी पार्टी में शमिल होने की तैयारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.