खाटू वाले श्याम जी का जन्मदिन मनाया
खाटू वाले श्याम महाराज का सुंदर दरबार सजा था। एक तरफ केक काटने की तैयारी थी तो दूसरी तरफ निरंतर भजनों का दौर जारी था।
जागरण संवाददाता, जालंधर : खाटू वाले श्याम महाराज का सुंदर दरबार सजा था। एक तरफ केक काटने की तैयारी थी तो दूसरी तरफ निरंतर भजनों का दौर जारी था। मौका था, श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाजार शेखां में खाटू वाले श्याम बाबा के जन्मदिवस को लेकर आयोजित बाला जी की चौकी का। इसमें मंदिर के प्रधान रमन अरोड़ा तथा दीपक सरगम ने भजनों से साथ समा बांधा।
इसके उपरांत उन्होंने 'आस्था की डोर के सहारे लाखों श्याम दीवाने खाट्टी खींचे चले आते है', 'जहां बिराजे शीश का दानी वो है खाटू श्याम', 'मुझे अपने ही रंग में रंग ले दिलदार सामने है', 'श्याम तू है सहारा तू है प्यारा' व 'नी मैं नचना श्याम दे नाल आज मैंनू नच लेन दे' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।
इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन राकेश जसूजा, नरवीर सिंह, राजिदर शर्मा, रमन अरोड़ा, सुषमा चोपड़ा, अमन चोपड़ा, ज्योति चोपड़ा, गौरव चोपड़ा, शिखा चोपड़ा, अलीना चोपड़ा, हंशिका चोपड़ा, राकेश जसूजा, सुरेश अरोड़ा, अमित गुंबर, राकेश चड्ढा, अशोक जसूजा, मोनू चड्ढा, हितेश चड्ढा, सतपाल गुंबर, ननु अरोड़ा, आंचल गुंबर, राजिदर बावा, राजन अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, अरुण वर्मा, राज कुमार, विशाल गोत्रा, दर्शन लाल, मुनीश आशिजा, राजन कपूर, विनोद कुमार, जोगिदर पाल, गुलशन चांदना, संजीव अलंग, राजिदर शर्मा, राज कुमार चोपड़ा, हैप्पी अलंग, राजिदर शर्मा, सुरिदर मेहंदीदत्ता, अरुण वर्मा, वरुण मदान, राजू मदान, गौरव मदान, राजू मखीजा, संचय मखीजा, दर्शन लाल, महिदर पाल वधवा, विनोद कुमार, राजिदर बावा, रविदर बांसल, विजय कुमार अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, राजीव ग्रोवर, राज कुमार अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राकेश मिगलानी, शाम अग्रवाल, राकेश सिक्का, राज कुमार भंडारी, नरेश कुंद्रा, रजीव गोयल, विशाल, संजीव गोयल, गीता अरोड़ा, सरोज अरोड़ा, राज कुमार भंडारी, शैली खन्ना, राज कुमार चोपड़ा, राज कुमार कोहली, राकेश महाजन, सौरव शर्मा, गौरव ऑबेरॉय, योगेश कत्याल, संदीप जग्गा, मनोहर लाल, विवेक जग्गा, गोम्सी, सेजल, अनन्या, नवल तलवाड़, नीरू तलवाड़, वरुण, कामिया, शिवन्या, रोहित, संदीप जग्गा, साक्षी मौजूद थे।