Move to Jagran APP

क्रिसमस शोभायात्रा में दिया विश्व शांति का संदेश

क्रिसमस के उपलक्ष्य में खांबरा चर्च से शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिले भर से श्रद्धालु शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 09:54 PM (IST)
क्रिसमस शोभायात्रा में दिया विश्व शांति का संदेश
क्रिसमस शोभायात्रा में दिया विश्व शांति का संदेश

जागरण संवाददाता, जालंधर : क्रिसमस के उपलक्ष्य में खांबरा चर्च से शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिले भर से श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर जहां प्रभु यीशु मसीह के संदेश का प्रचार किया गया, वहीं विश्व शांति का संदेश भी दिया गया।

loksabha election banner

शोभायात्रा खांबरा चर्च से शुरू होकर वडाला चौक, रविदास चौक, नकोदर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, कंपनी बाग चौक, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत ¨सह चौक, अड्डा होशियारपुर, ¨खगरा गेट, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, सर्कुलर रोड सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए पटेल चौक में संपन्न हुई।

नकोदर चौक पर खांबरा चर्च के प्रमुख पास्टर अंकुर नरूला ने शोभायात्रा का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मंच पर प्रभु यीशु मसीह का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह केवल प्रेम व आपसी सद्भाव का संदेश देकर मन बदलते हैं, धर्म नहीं। क्रिश्चियन सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न जगहों पर लंगर लगाए गए। पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फ्रंट के प्रदेश प्रधान जॉर्ज सोनी ने कहा कि क्रिसमस पर समूचे विश्व में अमन व शांति का संदेश दिया जाता है। इस मौके पर चर्च व राष्ट्रीय मसीही संघ के प्रधान फ्रांसिस मसीह, स्टेट प्रे¨जडेंट लाल चंद, आरएम जॉन, गौरव, पास्टर तुलसी, पास्टर यूनिस, राज कुमार, मोखा मसीह, विक्की गोल्डी, परगट जोसफ व हरीश आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.