पंजाब में सक्रिय रहा KCF का चरमपंथी गिरफ्तार, 15 से अधिक मामलों में था वांछित
काउंटर इंटेलिजेंस विंग और कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के एक वांछित चरमपंथी को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, जालंधर/अमृतसर। खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के खतरनाक आतंकवादी कुलवंत सिंह उर्फ बंत उर्फ वलैतिया को सीआईए स्टाफ ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपित केसीएफ संगठन में बतौर लेफ्टिनेंट जनरल रहते हुए कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। साल 1990 में वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से बचते हुए जर्मन और इंग्लैंड फरार हो गया था। साल 2007 में वह किसी तरह भारत पहुंचा और फिर से लूटपाट और नशा तस्करी की वारदातों को अंजाम देने लगा। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
1990 में भारत छोड़ बस गया था इंग्लैंड
डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया शुक्रवार को अमृतसर के सीआईए स्टाफ ने जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर जालंधर (देहाती) के आदमपुर थानांतर्गत पड़ते जगरावां गांव के कुलवंत सिंह उर्फ बंत उर्फ वलैतिया पुलिस को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ छेहरटा थाने की पुलिस ने 27 नवंबर 2013 को नशा तस्करी और हथियार रखने का मामला दर्ज किया था। तब से आरोपित फरार चल रहा था। डीसीपी ने बताया कि 1980 के दशक में कुलवंत सिंह उर्फ बंत उर्फ वलैतिया खालिस्तान कमांडो फोर्स में बतौर लेफ्टिनेंट जनरल रहते हुए देश विरोधी गतिविधियों में कई भूमिकाएं अदा कर चुका है। साल 1990 में वह किसी तरह देश छोड़कर जर्मन चला गया और साल 1994 में इंग्लैंड जाकर बस गया। साल 2007 में वह फिर भारत आ गया और खुफिया एजेंसियों को गच्चा देते हुए चंडीगढ़ में किराये का मकान लेकर रहने लगा।
कोर्ट में पेश न होने पर किया था भगौड़ा घोषित
डीसीपी ने बताया कि छेहरटा थाने की पुलिस ने 27 नवंबर 2013 को कुलवंत सिंह के खिलाफ नशा तस्करी और हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया था। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। साल 2017 में अमृतसर की अदालत ने आरोपित बंत सिंह उर्फ वलैतिया को गैर हाजिर रहने पर भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपित इस बीच प्रदेश में 17 से ज्यादा लूट, नशा तस्करी और डकैती की वारदातों को अंजाम देेता रहा। उक्त मामलों में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। डीसीपी ने बताया कि आरोपित बंत का साथी दोलीके निवासी सरबजीत सिंह उर्फ पप्पू वर्तमान में जर्मन में रह रहा है। धीरोवाल निवासी हरजात सिंह कनाडा में बसा है। तीसरा साथी घनुपुर काले निवासी जीवन सिंह उर्फ फुम्मन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। फुम्मन छेहरटा थाने में साल 2013 में दर्ज केस में वांछित है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके केसीएफ के लेफ्टिनेंट जनरल लाभ सिंह के साथ काफी निकटता थी।
आरोपित के इन साथियों की हो चुकी है मौत
डीसीपी ने बताया कि बंत उर्फ वलैतिया के साथी होशियारपुर के टांडा निवासी रत्न ङ्क्षसह, हाजीपुर निवासी दलजीत ङ्क्षसह, हाजीपुर सरियाना बेला गांव निवासी लैहंबर ङ्क्षसह, जालंधर देहाती के आदमपुर निवासी सुखदेव ङ्क्षसह उर्फ सुक्खा, बलबीर ङ्क्षसह उर्फ बिल्ला, भोगपुर के नंगल फीदा गांव निवासी जसङ्क्षवदर ङ्क्षसह उर्फ सेठ की मौत हो चुकी है
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप