दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में छाया पंजाब, जंग-ए-आजादी यादगार की झांकी ने बढ़ाया जालंधर का मान
Reublic Day Parade 2022 देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित भव्य परेड में पंजाब की झांकी में करतारपुर स्थित जंगए आजादी यादगार को दिखाने पर विश्व भर में करतारपुर का नाम रोशन हुआ है मान बढा है।
दीपक कुमार, करतारपुर (जालंधर)। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में पंजाब की झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। करतारपुर जालंधर स्थित जंग ए आजादी यादगार को दिखाने पर विश्व भर में करतारपुर का नाम रोशन हुआ है। जालंधर का मान बढा है। पंजाब की इस झांकी में राज्य से जुड़े स्वतंत्रता सैनिकों और उनके संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। इसमें भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा के साथ लाला लाजपत राय पर हुए लाठी चार्ज और सरदार उधम सिंह को जलियांवाला बाग के दोषी माइकल ओ डायर की हत्या करते हुए दिखाया गया है। साथ ही करतारपुर के जंग-ए आजादी स्मारक को भी प्रदर्शित किया गया है। पंजाब के लोगों ने इसकी काफी सराहना की।
गौर है कि करतारपुर में अकाली भाजपा सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से शहीदों को समर्पित जंग-ए-आजादी यादगार का निर्माण किया गया था। देश विदेशों के लोग इसको देखने पहुंच रहे हैं।