लंदन में भिड़े पंजाबी, कपूरथला और पटियाला के युवकों सहित तीन का बेरहमी से कत्ल
रविवार रात ईस्ट लंदन में तेजधार हथियारों से तीन पंजाबी युवकों की हत्या कर दी गई। इनके नाम हरिंदर कुमार मलकीत सिंह और नरिंदर सिंह हैं।
कपूरथला/पटियाला, जेएनएन/पीटीआइ। इंग्लैंड की राजधानी लंदन में पंजाबी युवकों के दो गुटों की भिड़ंत में तीन नौजवानों की मौत की खबर है। झगड़ा रेडब्रिज (इलफोर्ड) के सेवन किंग्स एरिया में रविवार रात को हुआ था। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में पटियाला के ग्रीन पार्क कालोनी में रहने वाला हरिंदर कुमार (22), कपूरथला जिले के गांव जट्टा दी सराए का मलकीत सिंह (35) हैं। तीसरे युवक का नाम नरिंदर सिंह (26) है। मामले में इंग्लैंड की पुलिस स्कॉललैंड यार्ड ने शक के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है रंजिश के कारण अज्ञात लोगों ने तीनों की तेजधार हथियारों से वार करके हत्या की है। बलजीत के सिर पर हथोडे से वार करके उसकी जान ली गई है। उसकी मौत की खबर जट्टा दी सराय पहुंचते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग उसके घरवालों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
नौ साल पहले लंदन गया था हरिंदर
वहीं, हरिंदर सिंह 9 साल पहले स्टडी वीजा पर लंदन गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहां पर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने लगा था। पटियाला में हरिंदर सिंह के रिश्तेदार ने बताया के लंदन में पीआर होल्डर कुछ लोग हरिंदर सिंह व उसके साथियों को अपने अंडर काम करवाना चाहते थे। वहीं, ये लोग अपना अलग काम करना चाहते थे। इसी रंजिश में हरिंदर और उसके दो अन्य दोस्तों पर हमला हुआ था। हरिंदर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में एक बहन रह गई है। उनके रिश्तेदार संदीप शर्मा ने कहा उनकी सरकार से मांग है की हरिंदर का शव सही सलामत भारत लाया जाए। साथ ही, उसका कत्ल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उधर, कपूरथला का मलकीत सिंह करीब 15 साल पहले इंग्लैंड रोजी रोटी कमाने गया था। मलकीत दो भाई थे। गांव के पूर्व सरपंच चरनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को मलकीत के घरवालो को पता चला कि उसकी और उनके दो साथियों की हत्या कर दी गई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें