यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाबः लव मैरिज के बाद मांगा दहेज; नहीं मिलने पर पत्नी को पीटा, न्यूड फोटो किए इंटरनेट मीडिया पर वायरल
कपूरथला के रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले तो बस्ती शेख की रहने वाली महिला से लव मैरिज की और ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। महानगर में दहेज के लिए दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां कपूरथला के रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले तो बस्ती शेख की रहने वाली महिला से लव मैरिज की और फिर उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने न केवल पत्नी के साथ मारपीट की बल्कि उसकी नग्न तस्वीरें भी खींच ली। पीड़ित महिला का यह आरोप है कि उसके पति ने उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी हैं। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने कपूरथला निवासी आरोपित पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने अपने साथ हो रही मारपीट की घटना के बारे में जब अपने घरवालों को बताया तो माता-पिता ने आरोपित पति को एसी, फ्रिज और घर की जरूरत के अन्य सामान के साथ डेढ़ लाख रुपए का चेक ससुराल वालों को दिया। इसके बावजूद ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट करते रहे। इससे परेशान होकर वह अपने मायके बस्ती शेख चली गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से की।
यह भी पढ़ें - फिल्लौर में बीच सड़क थानेदार की बेटी के कपड़े फाड़े, भागने पर तलवार व पत्थरों से किया हमला
राजीनामा के बाद मुकरा पति
इसके बाद मामले की जांच कर रही वुमन सेल ने दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया। तय हुआ कि पति उसे 3 लाख रुपए लौटाएगा। हालांकि बाद में आरोपित पति मुकर गया और उसने ऐसा कुछ नहीं किया। 22 मई को वह अपनी ससुराल बस्ती शेख पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने धमकी दी कि वह पैसे नहीं लौटाएगा बल्कि उसके पास जो आपत्तिजनक तस्वीरें हैं, उन्हें वायरल कर देगा।
