यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्लौर में बीच सड़क थानेदार की बेटी के कपड़े फाड़े, भागने पर तलवार व पत्थरों से किया हमला
लुधियाना में तैनात एक थानेदार की बेटी को बीच रास्ते रोक कर उसके कपड़े फाड़ डाले। जब महिला ने भागने ...और पढ़ें

फिल्लौर, जेएनएन। फिल्लौर में कुछ लड़कों ने जिला लुधियाना में तैनात एक थानेदार की बेटी को बीच रास्ते रोक कर उसके कपड़े फाड़ डाले। जब महिला ने भागने की कोशिश की तो उसका पीछा कर उस पर तलवारों व पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला लुधियाना में तैनात थानेदार की बेटी ने कहा कि उसकी आठ माह की बेटी है। वह अपने पिता के घर पर रहने आई थी। गत दिनों उसकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी तो वह अपने रिश्ते में लगते भाई के साथ फिल्लौर में डाक्टर के पास चेकअप करवाने आई। शाम चार बजे जब वह स्कूटरी से वापस अपने गांव गन्ना पिंड जा रही थी तो रास्ते में उसे उसी के गांव के रहने वाले गुरप्रीत गोपू व लव ने रोक लिया। इससे पहले कि वह उनसे उसे रोकने का कारण पूछती गुरप्रीत गोपा ने उसके भाई से मारपीट शुरू कर दी। जब वह बीच-बचाव करने आई तो लव ने उसके कपड़े फाड़ डाले।
जब वह और उसका भाई जान बचाने के लिए घर की ओर भागे तो उक्त युवकों ने तेजधार हथियार लेकर उनका पीछा किया और उन पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस दौरान रास्ते में खड़ी एक कार का शीशा टूट गया। पुलिस ने इस मामले में गोपा, लव व उसके चार अन्य साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
---------------------------------------
लाकडाउन में छूटी नौकरी, परेशान होकर फंदा लगाया
जालंधर। थाना डिवीजन तीन के अधीन आते पीर बोदला बाजार में रविवार सुबह एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी तब हुई जब युवक की मां उसके कमरे में गई। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहित शर्मा पीर बोदला बाजार का ही रहने वाला था। वह एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और लाकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गई थी। उसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। मृतक अपने घर में मां के साथ अकेला रहता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
